Earth From Moon : चांद के ऊपर से दिखी डूबती हुई पृथ्‍वी, जापान के स्‍पेसक्राफ्ट ने बनाया Video

Earth From Moon : जापान की स्‍पेस एजेंसी जाक्‍सा (JAXA) ने यह वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 जनवरी 2024 19:33 IST
ख़ास बातें
  • चांद के ऊपर से नजर आई डूबती हुई पृथ्‍वी
  • जापानी स्‍पेस एजेंसी के स्‍पेसक्राफ्ट ने बनाया वीडियो
  • हाल में जापानी लैंडर ने किया है चांद पर लैंड

वीडियो में पृथ्‍वी का एक हिस्‍सा नजर आता है, जबकि दूसरा अंधेरे में डूबा दिखाई देता है।

Photo Credit: @wonderofscience

Earth From Moon : आपने पृथ्‍वी से सूर्य को अस्‍त होते हुए देखा होगा। चांद को भी उगते और धुंधलाते हुए देखा होगा, लेकिन क्‍या डूबती हुई पृथ्‍वी को देखा है। ये नजारा कैद हुआ है चांद के ऊपर से। टाइमलैप्‍स वीडियो को जापान के स्‍पेसक्राफ्ट Kaguya ने रिकॉर्ड किया है। इसमें चांद से पृथ्‍वी को अस्‍त होते हुए देखा जा सकता है। जापान की स्‍पेस एजेंसी जाक्‍सा (JAXA) ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में चंद्रमा की ऊंची-नीची सतह दिखाई दे रही है और सामने पृथ्‍वी डूबती हुई नजर आती है। 
 

Advertisement
वीडियो में पृथ्‍वी का एक हिस्‍सा नजर आता है, जबकि दूसरा अंधेरे में डूबा दिखाई देता है। 40 सेकंड के वीडियो में पृथ्‍वी धीरे-धीरे नीचे की ओर आती है और अस्‍त हो जाती है। @wonderofscience नाम के ‘एक्‍स' हैंडल पर वीडियो शेयर हुआ है। 22 जनवरी को शेयर किए गए वीडियो को लाखों व्‍यूज मिले हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।  
 

जापान के SLIM लैंडर ने बनाया है रिकॉर्ड 

हाल में जापान के SLIM लैंडर ने चांद पर सफल लैंडिंग की है। इस कामयाबी वाला जापान दुनिया का पांचवां देश बन गया है। जापान से पहले अमेरिका, रूस, चीन और भारत चांद पर लैंडिंग कर चुके हैं। हालांकि क्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण अभी यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि यह अपने सभी मकसद वहां पर पूरे कर पाएगा या नहीं। क्योंकि जिस खराबी की बात यहां की गई है, वह इसके सोलर पावर इस्तेमाल करने से जुड़ी है। ऐसे में अगर लैंडर सोलर पावर का इस्तेमाल नहीं कर पाता है तो मिशन के लक्ष्य पूरा होने में अड़चन पैदा होगी। 
 

दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत इकलौता देश 

चांद पर लैंड करने वाले सभी 5 देशों में भारत खास है, क्‍योंकि इसरो (ISRO) के मून मिशन ने चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की थी। इसरो के विक्रम लैंडर और प्रज्ञार रोवर ने चंद्रमा की सतह पर करीब 15 पृथ्‍वी दिवस तक अपने मिशनों को पूरा किया। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  2. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  3. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  7. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.