Antarctica : 135Km लंबी दुनिया की सबसे बड़ी ‘बर्फ की सिल्‍ली’ गर्म पानी में गिरी! देखें तस्‍वीर

world's largest iceberg : नासा के टेरा सैटेलाइट ने अक्‍टूबर में यह तस्‍वीर ली थी। इसमें बर्फ के तैरते हुए टुकड़े को देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 नवंबर 2022 17:31 IST
ख़ास बातें
  • रोने आइस शेल्फ का हिस्‍सा था यह हिमखंड
  • नासा नहीं जानती कि यह हिमखंड कहांं जाकर रुकेगा
  • यह तस्‍वीर पिछले महीने ली गई थी

world's largest iceberg : बताया जाता है कि यह अब ड्रेक पैसेज (Drake Passage) में लगभग 2,000 किलोमीटर दूर बह रहा है।

Photo Credit: Nasa

ग्‍लोबल वॉर्मिंग (Global Warming) ने पूरी दुनिया को चिंतित किया है। बर्फ के विशाल पहाड़, ग्‍लेशियर्स दरक रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की ओर से मिली एक जानकारी और ज्‍यादा परेशान करने वाली है। एजेंसी ने बताया है कि दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड (world's largest iceberg) गर्म पानी में बहने की वजह से खत्‍म होने को है। अंटार्कटिक के इस हिमखंड का नाम A-76A है, जिसका आकार लंदन (London) शहर से दोगुना ज्‍यादा है। नासा के टेरा सैटेलाइट (Terra satellite) ने अक्‍टूबर में यह तस्‍वीर ली थी। इसमें बर्फ के तैरते हुए टुकड़े को देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, A-76A उस हिमखंड का बचा हुआ हिस्‍सा है, जो दुनिया के महासागरों में तैरने वाला सबसे बड़ा आइसबर्ग था।  

मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, उसका नाम A-76 हिमखंड था, जो अंटार्कटिका में मौजूद रोने आइस शेल्फ (Ronne Ice Shelf) से टूट गया था। तब यह पृथ्‍वी पर मौजूद सबसे बड़ा हिमखंड था। अगले ही महीने इसका सबसे बड़ा हिमखंड होने का रिकॉर्ड खत्‍म हो गया, क्‍योंकि हिमखंड तीन हिस्‍सों में टूट गया था। 
Advertisement

तीनों टुकड़ों में सबसे बड़ा था A-76A हिमखंड। बताया जाता है कि यह अब ड्रेक पैसेज (Drake Passage) में लगभग 2,000 किलोमीटर दूर बह रहा है। नासा इस आइसबर्ग को ऑब्‍जर्व कर रही है। एजेंसी नहीं जानती कि हिमखंड कहा जाकर रुकेगा या इसके बहने की दिशा आगे किधर होगी। 

इस हिमखंड को जुलाई 2022 में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने स्‍पॉट किया था। इनके भूमध्‍य रेखा की ओर बढ़ने से वहां मौजूद गर्म पानी बर्फ को पिघला देता है। यूराेपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने इस हिमखंड को जहां स्‍पॉट किया था, यह अब उस जगह से 500 किलोमीटर उत्तर में है। अच्‍छी बात है कि इतनी यात्रा के बावजूद ह‍िमखंड के साइज में अभी तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। 
Advertisement

जून 2021 में यूएस नेशनल आइस सेंटर ने बताया था कि A-76A हिमखंड का आकार लंदन शहर से दोगुना है। यह 135 किलोमीटर लंबा और 26 किलोमीटर चौड़ा है। इस साल अक्‍टूबर में पता चला था कि आइसबर्ग अभी भी उसी आकार में है। इस साल अगस्‍त में एक रिपोर्ट में पता चला था कि जलवायु परिवर्तन बहुत तेजी से अंटार्कटिका की तैरती बर्फ की विशाल सिल्लियों को कमजोर कर रहा है और समुद्र स्तर में जबरदस्त बढ़ोतरी कर रहा है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.