इंसानों की तरह चलता है कुत्तों का दिमाग! स्टडी में रोचक खुलासा

शोध में नतीजा निकला कि कुत्ते वस्तुओं के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों को समझते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मार्च 2024 20:17 IST
ख़ास बातें
  • शोधकर्ताओं ने कैनाइन ब्रेन को लेकर एक स्टडी की है।
  • इसमें 18 कुत्तों की गतिविधि का विश्लेषण किया गया।
  • कुत्ते वस्तुओं के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों को समझते हैं।

शोध में नतीजा निकला कि कुत्ते वस्तुओं के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों को समझते हैं।

कुत्ते को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। सिर्फ दोस्त ही नहीं, सबसे ज्यादा समझदार दोस्त! अब नई स्टडी कहती है कि कुत्तों में ऐसी क्षमता होती है कि वह कहे गए शब्दों के आधार पर चीजों को नाम दे सकते हैं, नाम लेने पर उस चीज को समझ भी सकते हैं! जैसा कि हम इंसानों में भी देखने को मिलता है। इसीलिए अक्सर पालतू कुत्ते का मालिक जब कहता है कि 'बैठो' तो वह वे बैठ सकते हैं, कहता है 'पकड़ो' तो वे जाकर किसी चीज को पकड़ सकते हैं। 

शोधकर्ताओं ने कैनाइन ब्रेन को लेकर एक स्टडी की है। इसमें 18 कुत्तों की गतिविधि का विश्लेषण किया गया। शोध में सामने आया कि कुत्ते अपने दिमाग में किसी वस्तु की याद को स्थापित कर सकते हैं। जब भी वे इसका नाम सुनते हैं तो समझ लेते हैं कि किस वस्तु की बात की जा रही है। स्टडी को बुडापेस्ट की Eotvos Lorand University में कंडक्ट किया गया है। इसे Current Biology जर्नल में प्रकाशित किया गया है। 
Advertisement

स्टडी की सह-लेखिका मरियाना बोरोस के मुताबिक, नॉन-ह्यूमन एनिमल को लेकर लंबे समय से यह वाद-विवाद होता रहा है कि वे शब्दों को संदर्भ के आधार पर समझ सकते हैं या नहीं। इस मामले में व्यवहार संबंधी रिपोर्ट्स भी आई हैं लेकिन मामले असाधारण थे। लेखिका का कहना है कि उनकी स्टडी पहली है जो यह दावा करती है कि शब्दों के अनुसार वस्तुओं को पहचानना एक प्रजाति व्यापी क्षमता है। 

रोचक तौर पर स्टडी में कुत्तों के मालिकों ने उन चीजों के लिए शब्दों का इस्तेमाल किया जिनके बारे में उनके कुत्तों को पता था। साथ ही ऐसा भी किया गया कि कुछ केसों में कुत्तों के सामने वहीं वस्तुएं रखी गईं जिनका नाम लिया था, जबकि कुछ केसों में ऐसी भी वस्तुएं रखी गईं जिनका नाम कुछ और था और वस्तु कुछ और। नतीजा यह निकला कि जब शब्द से मिलती हुई वस्तु सामने थी तो उनके दिमाग में एक अलग पैटर्न देखा गया, और जब शब्द से मेल न खाती हुई वस्तु सामने थी तो दिमाग में अलग पैटर्न दिखाई दिया। ऐसा ही इंसानों में भी देखा जाता है। 
Advertisement

शोध में नतीजा निकला कि कुत्ते वस्तुओं के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों को समझते हैं। इसलिए वे वस्तु की उस शब्द से संबंधित इमेज भी दिमाग में बनाने की कोशिश करते हैं। अब शोधकर्ता इस योजना पर काम कर रहे हैं कि क्या संदर्भित भाषा की समझ केवल कुत्तों तक ही सीमित है, या फिर अन्य स्तनधारियों में भी यह क्षमता मौजूद है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: dog brain, dog brain activity, dog understand words

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.