2.9 अरब किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में भेजना चाहते हैं अपना नाम? पढ़ें यह खबर

इन नामों को यूरोपा क्लिपर स्‍पेसक्राफ्ट (Europa Clipper spacecraft) में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2023 18:04 IST
ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष में अपना नाम भेजने का मौका
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी दे रही अवसर
  • 2030 में पहुंचेगा नाम 3 अरब किमी. दूर

यूरोपा क्लिपर स्‍पेसक्राफ्ट साल 2030 में बृहस्‍पति की कक्षा में प्रवेश कर सकता है।

Photo Credit: Nasa

ऐसे बहुत कम मौके आते हैं, जब आम आदमी को पूछा जाए। उसे मौका मिले। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने इस बार आम लोगों को एक अवसर दिया है। अवसर भी छोटा-मोटा नहीं है। नासा एक मिशन के तहत लोगों को उनका नाम अरबों किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में भेजने का मौका दे रही है। इन नामों को यूरोपा क्लिपर स्‍पेसक्राफ्ट (Europa Clipper spacecraft) में शामिल किया जाएगा। यह स्‍पेसक्राफ्ट साल 2030 में बृहस्‍पति की कक्षा में प्रवेश कर सकता है। 

प्रोजेक्‍ट का नाम मैसेज इन अ बॉटल (Message in a Bottle) है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, नाम भेजने के बदले लोगों को कोई पैसा नहीं देना होगा। इस लिंक पर क्लिक करके भेजें नाम। लोगों से नाम भेजने की अपील करते हुए नासा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा, लास्‍ट मिनट गिफ्ट चाहिए? हम अपने यूरोपा क्लिपर अंतरिक्ष यान पर नाम डाल रहे हैं, जो 1.8 अरब मील (2.9 अरब किमी) की यात्रा करेगा। 
 

नाम भेजने की लास्‍ट डेट 31 दिसंबर 2023 रखी गई है। नाम भेजना बहुत आसान है। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको नाम, ईमेल अड्रेस, देश का नाम और पिन कोड सिलेक्‍ट करना होगा। बताया जाता है कि बृहस्‍पति ग्रह के लिए रवाना होने वाले स्‍पेसक्राफ्ट में अमेरिकी कवि ‘एडा लिमोन' की एक कविता भी लिखी होगी। उसका टाइटल है- 'इन प्रेज ऑफ मिस्ट्री: ए पोएम फॉर यूरोपा'।

कव‍िता को इसी साल की शुरुआत में कांग्रेस लाइब्रेरी में पेश किया गया था। तभी नासा ने अपने इस कैंपेन को अनवील किया था। यूरोपा क्लिपर मिशन का मुख्‍य लक्ष्‍य यह पता लगाना है कि क्‍या बृहस्‍पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा के नीचे ऐसी जगहें हैं, जहां जीवन की संभावना हो सकती है। 
Advertisement

दरअसल, कई शोधों में यह पुष्टि हुई है कि यूरोपा की सतह पर बर्फ की मोटी चादर है और उसके नीचे महासागर हो सकता है। अपकमिंग मिशन में उस बर्फीली सतह की मोटाई का पता लगाया जाएगा। उसके नीचे मौजूद समुद्र को परखा जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.