• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Cyclone Mandous : दक्षिण भारत के इन राज्‍यों की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, स्‍कूल कॉलेज बंद

Cyclone Mandous : दक्षिण भारत के इन राज्‍यों की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, स्‍कूल-कॉलेज बंद

Cyclone Mandous : आज आधी रात को यह चेन्नई के पास समुद्र तट से गुजर सकता है। मौसम विज्ञान ने 9 और 10 दिसंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई तटीय जिलों में भारी से बहुत ज्‍यादा भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Cyclone Mandous : दक्षिण भारत के इन राज्‍यों की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, स्‍कूल-कॉलेज बंद

Cyclone Mandous : पुडुचेरी में दो दिनों के लिए सभी स्‍कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। तमिलनाडु के भी चेत्रई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कांचीपुरम जिलों में स्‍कूल-कॉलेज आज बंद हैं।

ख़ास बातें
  • तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलर्ट
  • आज आधी रात तट से टकरा सकता है तूफान
  • स्‍कूल-कॉलेजों को बंद किया गया
विज्ञापन
Cyclone Mandous : दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस' के कारण ‘रेड अलर्ट' वाली स्थिति है। यह तूफान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी की ओर बढ़ रहा है। आज आधी रात को यह चेन्नई के पास समुद्र तट से गुजर सकता है। मौसम विज्ञान (IMD) ने 9 और 10 दिसंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई तटीय जिलों में भारी से बहुत ज्‍यादा भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पुडुचेरी में दो दिनों के लिए सभी स्‍कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। तमिलनाडु के भी चेत्रई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कांचीपुरम जिलों में स्‍कूल-कॉलेज आज बंद हैं। तमिलनाडु सरकार ने 10 जिलों में एनडीआरएफ और राज्य सुरक्षा बल की टीमों को तैनात किया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मैंडूस तूफान आज आधी रात तक आंध्र प्रदेश के हरिकोटा समुद्र तट को पार कर सकता है। खबर लिखे जाने तक यह तूफान कराइक्कल (Karaikkal) से लगभग 350 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और चेन्नई से लगभग 440 किमी दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। शुक्रवार सुबह यह अपने पीक पर था। हालांकि इस चक्रवाती तूफान में कमजोर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। 
 

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था। आज राज्‍य के अविल्लुपुरम, कुड्डालोर, माइलादुथुराई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, पुदुक्कोट्टई के साथ पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट है।ै 

मैंडूस के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके असर से 105 किलोमीटर-प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कहा जा रहा है कि शुक्रवार आधी रात के आसपास तमिलनाडु के तट पर पहुंचने से पहले यह कमजोर हो सकता है। इसके बावजूद 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चल सकती हैं। राज्‍य सरकार की ओर से इस तूफान से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। 

तमिलनाडु के 10 जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। पुडुचेरी में भी एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं। प्रशासन का दावा है कि‍ चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए उसने सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »