अंतरिक्ष में दिखी विशालकाय ‘ज्‍वैलरी’, क्‍या है इसका सच? जानें

इस फोटो को हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप (Hubble Space Telescope) ने कैप्‍चर किया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 मार्च 2024 15:20 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने शेयर की नई तस्‍वीर
  • ‘कॉस्मिक ज्‍वैलरी’ की घटना को दिखाया
  • अंंतरिक्ष में दिखी 'हार' नुमा आकृति

नेकलेस नेबुला नाम से पॉपुलर यह जगह पृथ्‍वी से 15 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।

अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर अंतरिक्ष से जुड़ी घटनाओं, ताजा तस्‍वीरों को शेयर करती रहती है। नासा ने ‘कॉस्मिक ज्‍वैलरी' नाम की एक खगोलीय घटना को शेयर किया है। नासा के इंस्‍टाग्राम हैंडल पर पोस्‍ट की गई इस फोटो को हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप (Hubble Space Telescope) ने कैप्‍चर किया था। नेकलेस नेबुला नाम से पॉपुलर यह जगह पृथ्‍वी से 15 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। तस्‍वीर देखकर पहली नजर में ऐसा लगता है कि अंतर‍िक्ष में ‘हार' किसी का इंतजार कर रहा है।   

तस्‍वीर के बारे में नासा का कहना है कि इसका निर्माण सूर्य जैसे पुराने तारों ने किया है। पहले दो तारे एक दूसरे की परिक्रमा करते रहे। फ‍िर एक तारे का विस्‍तार हुआ और उसने अपने साथी तारे को घेर लिया। हालांकि छोटा तारा अपने साथी तारे की परिक्रमा करता रहा।  
Advertisement
 

इस तरह नेकलेस नेबुला का निर्माण हुआ। नासा का कहना है कि तारो, गैसों की यह जुगलबंदी किसी हार की तरह दिखाई देती है। 13 मार्च को पोस्‍ट की गई तस्‍वीर को अबतक 70 हजार से ज्‍यादा लाइक मिल गए हैं। कमेंट भी खूब किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह वाकई सुंदर है। लोग इस तस्‍वीर को हैरानी भरी निगाहों से देख रहे हैं। 
Advertisement

अंतरिक्ष में ऐसी बहुत चीजें हैं, जो धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। नासा इन पर नजर बनाए रखती है। बीते दिनों Nasa के पर्सवेरेंस रोवर (Perseverance rover) ने लाल ग्रह के चंद्रमा ‘फोबोस' (Phobos) को सूर्य के सामने से गुजरते हुए कैप्‍चर कर लिया। यानी वह मंगल ग्रह पर सूर्य ग्रहण वाली स्थित‍ि थी। 

फोबोस की खोज साल 1877 में अमेरिकी खगोलशास्त्री आसफ हॉल ने की थी। यह एस्‍टरॉयड के साइज का चंद्रमा है, जो मंगल ग्रह की सतह से कुछ हजार किलोमीटर ऊपर उसकी परिक्रमा करता है। ऐसा कहा जाता है कि यह मंगल ग्रह पर ही टूटकर गिरता रहता है और लाल ग्रह के गुरुत्‍वाकर्षण की वजह से एक दिन पूरा टूट जाएगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.