50 हजार साल बाद 12 जनवरी को सूर्य के सबसे करीब आ रहा एक धूमकेतु, ऐसे देखें लाइव

इसके बाद यह पृथ्वी की ओर बढ़ेगा और अभी तक के अनुमान के अनुसार 2 को फरवरी हमारी पृथ्‍वी के सबसे नजदीक आएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 09:34 IST
ख़ास बातें
  • 50 हजार साल बाद पृथ्‍वी के करीब आ रहा धूमकेतु
  • 12 जनवरी को पहुंचेगा सूर्य के सबसे करीब
  • यह नजारा आप ऑनलाइन देख सकते हैं

अगर आप इस धूमकेतु को देखने के लिए बहुत ज्‍यादा उत्‍साहित हैं और देखना चाहते हैं कि जब यह सूर्य के करीब होगा तो कैसा नजर आएगा? यह मौका आपको ऑनलाइन मिल सकता है।

अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों को बीते सप्‍ताह हमने एक बड़ी जानकारी दी थी। बताया था कि साल 2023 उनके लिए खास होने वाला है। इस महीने के आखिर में और अगले महीने 1 और 2 फरवरी के आसपास एक धूमकेतु (comet) हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजरने वाला है। C/2022 E3 (ZTF) नाम का धूमकेतु बाकी धूमकेतुओं से अलग है, क्‍योंकि जब यह पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरेगा, तो ऐसी संभावना है कि इसे नग्‍न आंखों से भी देखा जा सकेगा यानी आपको टेलीस्‍कोप की जरूरत नहीं होगी। उससे भी बड़ी बात है कि पिछली बार यह धूमकेतु करीब 50 हजार साल पहले पृथ्‍वी के करीब आया था और धरती पर तब हिमयुग था। 

अब जानकारी मिल रही है कि C/2022 E3 (ZTF) इस गुरुवार यानी 12 जनवरी को सूर्य के अपने निकटतम बिंदु पर पहुंच जाएगा, जिसे इसके पेरिहेलियन (perihelion) के रूप में भी जाना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह 
धूमकेतु सूर्य के लगभग 16 करोड़ किलोमीटर तक नजदीक आएगा। इसके बाद यह पृथ्वी की ओर बढ़ेगा और अभी तक के अनुमान के अनुसार 2 को फरवरी हमारी पृथ्‍वी के सबसे नजदीक आएगा। तब इस धूमकेतु और हमारे ग्रह के बीच दूरी 4.2 करोड़ किलोमीटर रह जाएगी। 

रिपोर्टों के अनुसार, जब C/2022 E3 (ZTF) सूर्य के सबसे करीब आएगा, तब इसे नग्‍न आंखों से देखा नहीं जा सकेगा। दूरबीन की मदद से धूमकेतु को देखा जा सकेगा। अभी यह जितना तेज चमक रहा है, वही चमक बरकरार रहती है, तो जब यह पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब आप रात में इसे नग्‍न आंखों से देख सकते हैं। 

अगर आप इस धूमकेतु को देखने के लिए बहुत ज्‍यादा उत्‍साहित हैं और देखना चाहते हैं कि जब यह सूर्य के करीब होगा तो कैसा नजर आएगा? यह मौका आपको ऑनलाइन मिल सकता है। वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट इस धूमकेतु को मुफ्त लाइवस्ट्रीम करेगा। 12 जनवरी को भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे वर्चुअल टेलीस्‍कोप प्रोजेक्ट की वेबसाइट और इसके YouTube चैनल पर लाइव टेलिकास्‍ट देखा जा सकेगा। 
Advertisement

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के मुताबिक इस धूमकेतु का पीरियड लगभग 50 हजार साल है। इसका मतलब है कि पिछली बार जब यह धूमकेतु पृथ्‍वी के 4.2 करोड़ किलोमीटर तक नजदीक आया था, तब हमारा ग्रह पुरापाषाण काल (Upper Paleolithic period) में था। अभी यह धूमकेतु आंतरिक सौर मंडल (inner solar system) से गुजर रहा है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Comet, how to watch comet, comet news, Science News
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.