चीनी वैज्ञानिकों ने विकस‍ित की माइंड-रीडिंग टेक्‍नोलॉजी, पता लगा सकती है कितने वफादार हैं कम्युनिस्ट पार्टी के मेंबर्स

रिसर्चर्स ने कहा है कि इस सिस्‍टम में मिलने वाले रिजल्‍ट्स का इस्‍तेमाल ‘पार्टी को और मजबूत करने’ के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जुलाई 2022 18:43 IST
ख़ास बातें
  • चेहरे के भाव और दिमाग की तरंगों का विश्‍लेषण करता है सॉफ्टवेयर
  • पार्टी मेंबर्स की प्रतिक्रियाओं को माप सकता है
  • इसका इस्‍तेमाल शुरू हुआ है या नहीं, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है

इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चीन अपने शिनजियांग क्षेत्र में उइगर मुसलमानों की भावनाओं का पता लगाने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन और आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) कैमरा सिस्‍टम का इस्‍तेमाल कर रहा था।

चीन में वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने ‘माइंड-रीडिंग' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम डेवलप करने का दावा किया है। कहा जाता है कि यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के मेंबर्स की वफादारी को माप सकता है। यानी यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो देश की इकलौती पार्टी के मेंबर्स की वफादारी का पता लगाता है। हेफेई में चीन के कॉम्प्रिहेंसिव नेशनल साइंस सेंटर के रिसर्चर्स ने कहा है कि यह सॉफ्टवेयर चेहरे के भाव और दिमाग की तरंगों का विश्लेषण करके ‘विचार और राजनीतिक शिक्षा' को लेकर पार्टी मेंबर्स की प्रतिक्रियाओं को माप सकता है।

वॉयस ऑफ अमेरिका (VoA) की रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्चर्स ने कहा है कि इस सिस्‍टम में मिलने वाले रिजल्‍ट्स का इस्‍तेमाल ‘पार्टी को और मजबूत करने' के लिए किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, चीनी वैज्ञानिकों ने कथित तौर पर दिमाग की तरंगों को पढ़कर और पार्टी मेंबर्स के चेहरे स्कैन करके इक्‍विपमेंट को टेस्‍ट किया। पार्टी मेंबर्स के चेहरे को स्‍कैन करते समय उन्‍हें CPC के बारे में आर्टिकल पढ़ने को दिए गए। इसके बाद मेंबर्स के ‘लॉयल्‍टी' स्‍कोर को मापा गया। दावा है कि इस लेटेस्‍ट तकनीक ने ‘वैचारिक और राजनीतिक शिक्षा की एकाग्रता व आइडियोलॉजी के लेवल का पता लगाना' संभव बनाया है। 

रिपोर्ट कहती है कि यह तथाकथित दिमाग पढ़ने वाली तकनीक चीन द्वारा इस्‍तेमाल किया जा रहा इकलौता डिजिटल कंट्रोल नहीं है। इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, देश के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी डिवाइस डेवलप की है, जो किसी शख्‍स के ‘दिमाग को पढ़कर' यह पता लगा सकती है कि कोई वह पोर्नोग्राफी देख रहा है या नहीं। फ‍िलहाल यह एक प्रोटोटाइप है, जो चीनी इंटरनेट सेंसर को ऐसे लोगों का पता लगाने में मदद करेगा, जो इंटरनेट पर अश्‍लील कंटेंट देखते हैं। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि चीन अपने शिनजियांग क्षेत्र में उइगर मुसलमानों की भावनाओं का पता लगाने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन और आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) कैमरा सिस्‍टम का इस्‍तेमाल कर रहा था। कहा जाता है कि चीनी अधिकारियों ने इन सिस्‍टमों को इलाके के पुलिस थानों में इंस्‍टॉल किया था। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का दावा था कि वे सिस्‍टम लाई डिटेक्टरों की तरह काम करते थे, लेकिन उनसे कहीं ज्‍यादा हाईटेक तकनीक से लैस थे। इस तरह उइगर मुसलमानों की आवाज को दबाने का काम किया जाता था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.