हवा में उड़ने वाली पतंग से पैदा होगी बिजली, चीन ने कर दिया अनोखा कारनामा

चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी पतंग तैयार की है जो कि हवा में उड़ कर बिजली पैदा करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 नवंबर 2025 15:28 IST
ख़ास बातें
  • बड़ी पतंग तैयार हवा में उड़ कर बिजली पैदा करती है।
  • बड़ी पतंग का सफलतापूर्वक उड़ान का परीक्षण पूरा हुआ।
  • बड़ी पतंग हाई एल्टीट्यूड विंड एनर्जी टेक्नोलॉजी में एक बड़ा कदम है।

हवा में उड़ने पर पतंग विंड एनर्जी को इलेक्ट्रिसिटी में बदल देती है।

चीन अक्सर अपने आविष्कारों को लेकर चर्चा में रहता है। हाल ही में चीन ने कुछ ऐसा कर दिया है जो कि पूरी दुनिया को हैरान कर रहा है। जी हां चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी पतंग तैयार की है जो कि हवा में उड़ कर बिजली पैदा करती है। इस पतंग का सफलतापूर्वक उड़ान का परीक्षण पूरा कर लिया गया जो कि हाई एल्टीट्यूड विंड एनर्जी टेक्नोलॉजी में एक बड़ा कदम है। इस टेस्टिंग को इनर मंगोलिया ऑटोनोमस रीजनर के अल्क्सा लेफ्ट बैनर में किया गया। इस पतंग का साइज 5,000 वर्ग मीटर (53,800 वर्ग फुट) है जो कि चीन की पहली राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास परियोजना का हिस्सा है, जो हाई एल्टीट्यूड से विंड एनर्जी पैदा करने पर काम करती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

चाइना एनर्जी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार इस सिस्टम ने टेस्टिंग के दौरान पूरी तरह से हवा में उड़ान पूरी की और सफलतापूर्वक वापसी की। यह सफलता हाई एल्टीट्यूड वाली विंड एनर्जी की इंजीनियरिंग के साथ-साथ कमर्शियल उपयोग के लिए एक बड़ा कदम है।

हवां में कैसे गई इतनी बड़ी पतंग

टेस्टिंग साइट पर एक हीलियम गैस वाले गुब्बारे ने बड़ी पतंग को जमीन से करीब 300 मीटर ऊपर उठाया। हवा में उड़ने के बाद पतंग पूरी तरह खुल गई और जमीन पर मौजूद जनरेटर से जुड़े ट्रैक्शन केबलों को खींच लिया, जिससे विंड एनर्जी पावर में बदल गई। इस सीढ़ीनुमा सिस्टम में एयर कंपोनेंट, ट्रैक्शन केबल और ग्राउंड इक्विपमेंट होते हैं। यह सिस्टम एक बड़ी पतंग की तरह काम करता है, जिसे ऊंचाई पर चलने वाली तेज हवाओं को पकड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। हाल में हुई इस टेस्टिंग के दौरान टीम ने 1,200 वर्ग मीटर साइज की छोटी पतंगों को भी देखा गया। टेस्ट में फैलाव सफलतापूर्वक हुआ, वापसी आसानी से हुई और स्टेबल एनर्जी में बदलाव का प्रदर्शन हुआ।

अधिक ऊंचाई वाला विंड सिस्टम कैसे करता है काम
अधिक ऊंचाई वाली विंड एनर्जी को अक्सर अपनी तेज हवा की स्पीड, स्टेबल फ्लो और अधिक एनर्जी डेंसिटी के चलते रिन्यूअल पावर बनाने का एक नया तरीका कहा जाता है। दुनिया भर में इसके दो तरीके जैस कि एयरबोर्न सिस्टम और ग्राउंड बेस्ड सिस्टम मौजूद हैं। एयरबोर्न सिस्टम उड़ने वाले प्लेटफर्म पर लगे हल्के टर्बाइन का उपयोग करता है, जबकि ग्राउंड सिस्टम जैसे कि चीन का मॉडल जमीन पर जनरेटर चलाने के लिए पतंगों या छतरियों पर निर्भर करता हैं।

Advertisement

कम लागत में अधिक एनर्जी

सामान्य किसी विंड फार्म के मुकाबले में अधिक ऊंचाई वाला पतंग सिस्टम 95 प्रतिशत तक कम भूमि का उपयोग करता है। इससे स्टील के उपयोग को 90 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है और बिजली उत्पादन की लागत को करीब 30 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। 10 मेगावाट का पतंग सिस्टम हर साल करीब 20 मिलियन किलोवाट-घंटे पावर पैदा कर सकता है, जिससे करीब 10 हजार घरों को बिजली मिल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: China, Kite, Power Generate Kite, Electricity, Science

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  2. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  5. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.