• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • चंद्रयान 3 से जुड़े 10 सवालों का दीजिए जवाब, मिलेगा 1 लाख रुपये का नकद पुरस्‍कार, जानें डिटेल्‍स

चंद्रयान-3 से जुड़े 10 सवालों का दीजिए जवाब, मिलेगा 1 लाख रुपये का नकद पुरस्‍कार, जानें डिटेल्‍स

Chandrayaan-3 MahaQuiz : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से छात्रों से इस क्विज में भाग लेने का अनुरोध किया है।

चंद्रयान-3 से जुड़े 10 सवालों का दीजिए जवाब, मिलेगा 1 लाख रुपये का नकद पुरस्‍कार, जानें डिटेल्‍स

Photo Credit: mygov

चंद्रयान-3 क्विज में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को mygov पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा।

ख़ास बातें
  • चंद्रयान-3 से जुड़ा क्विज हुआ शुरू
  • 300 सेकंड में देना है 10 सवालों का जवाब
  • भारतीय नागरिक ले सकते हैं हिस्‍सा
विज्ञापन
Chandrayaan-3 साल 2023 का वह आयोजन है, जिसे हर भारतीय ने जानने की कोशिश की। स्‍टूडेंट्स लेकर आम लोगों की इसमें दिलचस्‍पी रही। मिशन की कामयाबी के बाद अब चंद्रयान से जुड़ा एक क्विज (Chandrayaan-3 MahaQuiz) पेश किया गया है। इसे भारत सरकार के mygov.in ने शुरू किया है। लोगों को 300 सेकंड में 10 सवालों का जवाब देना होगा। सही जवाब देने पर 1 लाख रुपये का नकद पुरस्‍कार जीता जा सकता है। क्विज में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफ‍िकेट मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से छात्रों से इस क्विज में भाग लेने का अनुरोध किया है। पीएम का कहना है कि ऐसा करके छात्रों को भारत के चंद्र मिशन के बारे में जानने में मदद मिलेगी।     
 

Chandrayaan-3 MahaQuiz में ऐसे करें पार्टिसिपेट 

isroquiz.mygov.in वेबसाइट के अनुसार, चंद्रयान-3 क्विज में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को mygov पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा। सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफ‍िकेट दिया जाएगा, जिसे वो डाउनलोड कर सकेंगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्‍मानित किया जाएगा। (क्‍व‍िज में भाग लेन के लिए क्लिक करें) 
 

Chandrayaan-3 MahaQuiz में मिलने वाली पुरस्‍कार राशि 

प्रथम विजेता प्रतिभागी को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सेकंड विजेता को 75 हजार की नकद रकम दी जाएगी। तीसरे विजेता को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उसके बाद 100 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को 2 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिलेगा और उससे अगले 200 बेस्‍ट परफॉर्मर्स को एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। 
 

Chandrayaan-3 MahaQuiz के नियम और शर्तें 

इस क्विज में सभी भारतीय नागरिक हिस्‍सा ले सकते हैं। इसरो, mygov और उनसे संबंधित एजेंसियों के कर्मचारी और उनके परिवार के लोग क्विज में हिस्‍सा नहीं ले सकेंगे। क्विज में शामिल लोगों को 10 सवालों का जवाब  300 सेकंड में देना है। नेगेटिव मार्किंग नहीं है। लोग ध्‍यान रखें कि mygov पर उनकी प्रोफाइल अपडेट हो। मोबाइल नंबर और ओटीपी सबमिट करके क्विज खेला जा सकता है। एक मोबाइल नंबर और एक ई-मेल आईडी से सिर्फ एक बार क्विज खेला जा सकेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »