• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 6.5 हजार फीट नीचे समुद्र में तैरने वाली भयानक मछली कैमरा में कैद! देखें वीडियो

6.5 हजार फीट नीचे समुद्र में तैरने वाली भयानक मछली कैमरा में कैद! देखें वीडियो

ब्लैक सी-डेविल एंग्लरमछली समुद्र में पानी की सतह के नीचे लगभग 6500 फीट की गहराई में रहती है।

6.5 हजार फीट नीचे समुद्र में तैरने वाली भयानक मछली कैमरा में कैद! देखें वीडियो

Photo Credit: Instagram/@jara.natura

कहा जाता है कि ब्लैक सी-डेविल समुद्र तल के पास हजारों फीट की गहराई में रहती है।

ख़ास बातें
  • ब्लैक सी-डेविल (black seadevil) एंग्लरमछली पानी में ऊपर तैरती हुई दिखी
  • यह समुद्र तल के पास हजारों फीट की गहराई में रहती है
  • अफ्रीका के तट से दूर कैनरी द्वीप के निकट पानी की सतह पर देखी गई मछली
विज्ञापन
वैज्ञानिकों को समुद्र में अजीब घटना दिखी जब एक ब्लैक सी-डेविल (black seadevil) एंग्लरमछली पानी में ऊपर तैरती हुई दिखाई दी। ब्लैक सी-डेविल एक भयानक दिखने वाली समुद्री मछली है जिसके लिए कहा जाता है कि यह समुद्र तल के पास हजारों फीट की गहराई में रहती है। ऐसे में इस मछली का पानी की सतह के पास देखा जाना बहुत ही हैरान करने वाली घटना मानी जा रही है। यह खतरनाक मछली फरवरी की शुरुआत में अफ्रीका के तट से दूर कैनरी द्वीप के निकट पानी की सतह पर देखी गई। इसके जबड़े में बहुत पैने दांत भरे हुए हैं। इसे काफी खतरनाक माना जाता है। 

New York Times की रिपोर्ट के अनुसार, मछली तैरती हुई कैमरा में कैद हुई है। यह खोज स्पेनिश Condrik Tenerife और मरीन लाइफ फोटोग्राफर David Jara Boguna के द्वारा की गई है। दरअसल ये लोग समुद्र में शार्क पर शोध कर रहे थे। इसी दौरान इनके कैमरे में यह खतरनाक काले रंग की मछली कैद हो गई। Instagram पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें यह Tenerife के तट पर समुद्र के रोशन पानी में तैरती हुई दिखाई दे रही है। 
कहा जा रहा है कि यह पहली बार है जब इस काले दानव, जिसे Melanocetus johnsonii भी कहते हैं, को इस तरह से दिन के उजाले में पानी की सतह के पास कैमरा में रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि अभी तक यह नहीं साफ हो पाया है कि आखिर समुद्र की अथाह गहराई में रहने वाली यह भयानक मछली सतह के पास क्यों तैर रही थी। लेकिन टीम का अनुमान है कि शायद यह बीमार हो सकती है, या फिर यह किसी शिकारी से बचने की कोशिश में ऊपर तक आई हो। 

New York Times के अनुसार, जैसे ही इसकी फुटेज कैमरा में रिकॉर्ड हुई उसके कुछ देर बाद ही यह मर गई थी। साथ ही एक्सपर्ट्स यह भी कह रहे हैं कि इस मछली की इतनी झलक मिल पाना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह भयानक मछली आमतौर पर समुद्र में पानी की सतह से नीचे 650 से 6500 फीट की गहराई में तैरती है। मछली का इस तरह से दिन के उजाले में दिखाई देना इसलिए महत्वपूर्ण घटना है क्योंकि अभी तक जो रिकार्ड्स हैं उनमें अधिकतर में सबमरीन मिशनों में इसके लार्वा, मरे हुए वयस्क, या नमूने ही देखे गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »