15 लंबी कारों जितना बड़ा एस्टरॉयड 33 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से आ रहा धरती की ओर!

75 लाख किलोमीटर से ज्यादा करीब आने वाले एस्टरॉयड पृथ्वी पर मौजूद जीवन के लिए खतरा माने गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मई 2023 09:52 IST
ख़ास बातें
  • इस एस्टरॉयड का व्यास 71 मीटर है।
  • पास आकर इसकी दूरी धरती से 60 लाख किलोमीटर ही रह जाएगी।
  • आने वाला एस्टरॉयड 60 लाख किलोमीटर से भी कम दूरी से होकर गुजरने वाला है।

75 लाख किलोमीटर से ज्यादा करीब आने वाले एस्टरॉयड पृथ्वी पर मौजूद जीवन के लिए खतरा माने गए हैं।

Photo Credit: Pixabay

NASA ने पृथ्वी के करीब एक बड़े एस्टरॉयड के आने का अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों में एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह पृथ्वी के काफी नजदीक से होकर गुजर रहे हैं। ये सौरमंडल के बनने के समय शेष रह गए टुकड़े बताए जाते हैं जो सोलर सिस्टम के अन्य ग्रहों की तरह ही सूर्य की परिक्रमा करते हैं। जब भी कोई एस्टरॉयड पृथ्वी की दिशा में आगे बढ़ता है तो नासा उसे ट्रैक करती है। स्पेस एजेंसी ने कल के लिए 130 फीट बड़े एस्टरॉयड के पृथ्वी के नजदीक आने का अलर्ट जारी किया है। एस्टरॉयड के धरती से टकराने की संभावना यूं तो बहुत कम कही जाती है लेकिन इनसे खतरा बना रहता है, जिसके लिए इन्हें नासा लगातार ट्रैक करती है। आइए आपको बताते हैं कल आने वाला ये एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए कितना खतरनाक है। 

एस्टरॉयड बड़े चट्टानी टुकड़े होते हैं जो सौरमंडल में लगातार चक्कर काटते रहते हैं। यूं तो ये बड़े चट्टानी टुकड़े अपनी कक्षा में ही घूमते हैं, लेकिन कई बार ये किसी अन्य प्लेनेट की ग्रेविटी की ओर खिंचे चले आते हैं और इससे टकरा भी सकते हैं। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरटरी ने 2023 JL2 नामक एस्टरॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। यह 130 फीट का एस्टरॉयड है जो काफी विशालकाय आकार का बताया जा रहा है। नासा कहती है कि 150 फीट या उससे बड़े एस्टरॉयड से पृथ्वी को बड़ा खतरा हो सकता है। इस लिहाज से 2023 JL2 एस्टरॉयड अगर पृथ्वी के ज्यादा करीब आ जाता है तो यह खतरनाक हो सकता है। 
Advertisement

एस्टरॉयड 2023 JL2 एक बड़ा एस्टरॉयड है। इस एस्टरॉयड का व्यास (via) 71 मीटर है। कहा गया है कि यह 15 होंडा सिविक कारों के जितना बड़ा है। यह जब पृथ्वी के सबसे करीब होगा तो इसकी दूरी धरती से 60 लाख किलोमीटर ही रह जाएगी। जो कि बहुत ज्यादा नहीं है। ऐसे में एस्टरॉयड पर वैज्ञानिकों की लगातार नजर रहेगी। नासा उन्हीं एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी करती है जो पृथ्वी के समीप एक निर्धारित दूरी से ज्यादा करीब आ जाते हैं। यह दूरी नासा ने 75 लाख किलोमीटर बताई है। इस रेंज में आने वाले सभी एस्टरॉयड्स को नासा ट्रैक करती है ताकि पृथ्वी को इससे कोई खतरा न हो। 

जाहिर है कि 75 लाख किलोमीटर से ज्यादा करीब आने वाले एस्टरॉयड पृथ्वी पर मौजूद जीवन के लिए खतरा माने गए हैं। और आने वाला एस्टरॉयड 60 लाख किलोमीटर से भी कम दूरी से होकर गुजरने वाला है। हालांकि नासा ने इसके पृथ्वी से सीधे टकराने जैसी कोई सूचना अभी तक जारी नहीं की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  3. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  4. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  5. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  6. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  7. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  8. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  9. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.