420 करोड़ रुपये का टिकट लेकर अंतरिक्ष की सैर पर गए तीन बिजनेसमैन लौटे पृथ्‍वी पर

इस मिशन को पहले ही पृथ्‍वी पर लैंड करना था, लेकिन मौसमी बाधाओं के चलते देरी हुई।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 18:05 IST
ख़ास बातें
  • Axiom Space ने इस मिशन के लिए स्‍पेसएक्‍स और नासा को पैसा दिया
  • इसके बदले अंतरिक्ष यात्रा पर गए लोगों से पैसे लिए गए
  • कमर्शल स्‍पेस की दुनिया में यह प्रयोग आने वाले दिनों में और सफल होगा

अंतरिक्ष यात्रियों के स्‍पेसशिप ने 17,500 मील प्रति घंटे (28,000 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से वातावरण में दोबारा प्रवेश किया।

Photo Credit: Twitter/Axicom Space

दुनिया के पहले प्राइवेट मिशन के तहत इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर गए तीन अमीर बिजनेसमैन और नासा के एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री करीब दो सप्‍ताह बाद सोमवार को पृथ्‍वी पर वापस लौट आए। उन्‍होंने अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर लैंडिंग की। अमेरिकी कंपनी Axiom Space के इस मिशन में एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने भी भूमिका निभाई थी। इस मिशन को पहले ही पृथ्‍वी पर लैंड करना था, लेकिन मौसमी बाधाओं के चलते देरी हुई। आखिरकार चार विशाल पैराशूट पर सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती पर सफल लैंडिंग कर ली। 

अंतरिक्ष यात्रियों के स्‍पेसशिप ने 17,500 मील प्रति घंटे (28,000 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से वातावरण में दोबारा प्रवेश किया। इस वजह से स्‍पेसशिप पर आए निशानों के चलते इस ‘टोस्टेड मार्शमैलो' कहकर पुकारा गया। एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सिओम स्पेस के ऑपरेशंस डायरेक्‍टर, डेरेक हासमैन ने कहा कि हमने साबित किया कि हम चालक दल को इस तरह से तैयार कर सकते हैं, जो उन्हें ऑर्बिट में इफेक्टिव और प्रोडक्टिव बनाता है। हम ऐसा फिर से करने के लिए तैयार हैं।
Advertisement

Axiom Space ने इस मिशन के तहत ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के लिए SpaceX और ISS के इस्‍तेमाल के लिए NASA को पेमेंट किया। इसके बदले अंतरिक्ष की सैर पर गए तीन यात्रियों ने 55 मिलियन डॉलर (लगभग 420 करोड़ रुपये) का भुगतान किया, ऐसा कहा जाता है। 

नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने ट्वीट किया। "घर में स्वागत है, एक्सिओम-1!" कमर्शल स्‍पेस सेक्‍टर में हमने जो प्रगति देखी है, वह प्राइवेट इंडस्‍ट्री के सहयोग के बिना संभव नहीं होगी। गौरतलब है कि नासा अंतरिक्ष से जुड़े कुछ मिशनों में प्राइवेट इंडस्‍ट्री में संभावनाएं देख रही है, ताकि वो अपना फोकस चंद्र और मंगल मिशनों पर कर सके। 
Advertisement
इस मिशन के तहत नासा (NASA) के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइकल लोपेज-एलेग्रिया (Michael Lopez-Alegria), अमेरिकी निवेशक और प्राइवेट पायलट लैरी कॉनर (Larry Connor), इजरायल के निवेशक और पूर्व लड़ाकू पायलट एयटन स्टिब्बे (Eytan Stibbe) और कनाडा के उद्यमी मार्क पैथी (Mark Pathy) ने 8 अप्रैल को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। ये सभी 8 दिनों के टूर पर अंतरिक्ष में गए थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनकी लैंडिंग में देरी हुई। 

इन यात्रियों ने ऑर्बिट में 17 दिन बिताए, जिनमें से 15 दिन ये ISS पर थे। बताया जाता है कि मिशन में हुई देरी और अंतरिक्ष में ज्‍यादा समय बिताने के बदले यात्रियों से कोई अतिरिक्‍त पैसा नहीं लिया गया। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Axiom Space, Ax 1, SpaceX, NASA, private space mission

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.