धरती से 400Km ऊपर से दिखा पृथ्‍वी पर चमकता ऑरोरा, Nasa ने शेयर की तस्‍वीर, जानें इसके बारे में

Aurora image ISS : अमेरिका के यूटा में आसमान में यह ऑरोरा चमका, जिसकी वजह से वहां एक शानदार प्रभामंडल (halo) बन गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 नवंबर 2023 13:49 IST
ख़ास बातें
  • ऑरोरा की तस्‍वीर शेयर की नासा ने
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से ली गई तस्‍वीर
  • ऑरोरा आकाश में बनने वाली खूबसूरत प्राकृतिक रोशनी है

एक दिन पहले शेयर की गई तस्‍वीर को अबतक 3 लाख 16 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स मिले हैं।

Photo Credit: Nasa

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) समय-समय पर ब्रह्मांड और पृथ्‍वी की हैरान करने वाली तस्‍वीरें दुनिया को दिखाती है। अपने लेटेस्‍ट पोस्‍ट में नासा ने ऑरोरा (aurora) की शानदार तस्‍वीर शेयर की है। खास यह है कि इस तस्‍वीर को धरती से 400 किलोमीटर ऊपर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रहे इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से कैप्‍चर किया गया है। नासा ने बताया है कि अमेरिका के यूटा में आसमान में यह ऑरोरा चमका, जिसकी वजह से वहां एक शानदार प्रभामंडल (halo) बन गया।   
ऑरोरा (aurora) आकाश में बनने वाली खूबसूरत प्राकृतिक रोशनी है। यह रात के वक्‍त आमतौर पर नॉर्थ और साउथ पोल्‍स के पास देखने को मिलती है। लंबे समय से वैज्ञानिक यह मानते आए हैं कि ऑरोरा तब बनते हैं, जब सौर हवाएं पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से इंटरेक्‍ट करती हैं। ऐसा दूसरे ग्रहों पर भी होता है।

इस इमेज के बारे में समझाते हुए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से ली गई तस्‍वीर में पृथ्‍वी को ऑरोरा के ठीक नीचे धुंध और बादलों के बीच देखा जा सकता है। तस्‍वीर में इंटरनेशन स्‍पेस स्‍टेशन का कुछ हिस्‍सा भी दिख रहा है। 
 

एक दिन पहले शेयर की गई तस्‍वीर को अबतक 3 लाख 16 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स मिले हैं। लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। ज्‍यादातर यूजर्स ने तस्‍वीर को अद्भुत बताया है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन कई देशों का जॉइंट प्रोजेक्‍ट है। इसमें अमेरिका और रूस भी शामिल हैं। आईएसएस पर अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल हमेशा तैनात रहता है और विज्ञान से जुड़े प्रयोगों व दूसरे कामों को पूरा करता है। आईएसएस पूरी पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाता है। यह जिन देशों के ऊपर से गुजरता है, उसकी जानकारी शेयर करता है। 

नासा की तैयारी साल 2030 तक आईएसएस को डीऑर्बिट करने की है। इसकी जगह एक नया स्‍पेस स्‍टेशन तैयार किया जाएगा। हालांकि इसकी समयसीमा क्‍या होगी, अभी जानकारी नहीं है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aurora, NASA Image, Science News In Hindi, what is aurora
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.