500 फीट तक बड़ा एस्टरॉयड आज धरती को बनाए हुए है निशाना! कुछ ही घंटों में आ रहा खतरा!

एस्टरॉयड हमेशा ही खतरनाक नहीं होते हैं, लेकिन ग्रह का गुरुत्वाकर्षण यहां महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अगस्त 2023 08:54 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड ज्यादा करीब आने पर ग्रह की ओर खिंच सकता है
  • एस्टरॉयड्स सौरमंडल की रचना का इतिहास खोल सकते हैं
  • उल्का पिंड भी इन्हीं के छोटे टुकड़े बताए जाते हैं

एस्टरॉयड हमेशा ही खतरनाक नहीं होते हैं, लेकिन ग्रह का गुरुत्वाकर्षण यहां महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Photo Credit: NASA

अंतरिक्ष में कई तरह के खगोलीय पिंड पाए जाते हैं। इसमें एस्टरॉयड भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हमारे सौरमंडल में भी एस्टरॉयड की बड़ी संख्या पाई जाती है। अभी 13 लाख के लगभग एस्टरॉयड खोजे जा चुके हैं जिनमें से 16000 एस्टरॉयड पृथ्वी और उसके आसपास मौजूद हैं। नासा इन्हें नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (near earth object) भी कहती है, यानि कि ऐसे खगोलीय पिंड, जो लगातार पृथ्वी के आसपास मंडरा रहे हैं। NASA ने इन 16 हजार एस्टरॉयड में से 1784 एस्टरॉयड को संभावित रूप से पृथ्वी के लिए खतरनाक घोषित किया है। क्योंकि इनके साथ संभावना बताई गई है कि ये अपनी दिशा बदल सकते हैं। 

एस्टरॉयड इन दिनों बड़ी संख्या में पृथ्वी के पास से होकर गुजर रहे हैं। अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक ये उसी पदार्थ के बने हैं जिससे कि सौरमंडल के ग्रह भी बने हुए हैं। ये कई बार पृथ्वी के इतने करीब आ जाते हैं कि इनका टकराने का खतरा पैदा हो जाता है। उल्का पिंड भी इन्हीं के छोटे टुकड़े बताए जाते हैं, जो अक्सर धरती पर गिरते रहते हैं। लेकिन अगर बड़ा एस्टरॉयड धरती पर आ गिरे तो इसके भयावह परिणाम हो सकते हैं। नासा ने आज एक भारी भरकम एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। 

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की ओर से आज एस्टरॉयड 2023 OQ के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह 450 फीट का चट्टानी टुकड़ा है जो आज बिजली की तेजी से धरती की ओर चला आ रहा है। जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी के अनुसार यह धरती से 3,800,000 किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है। इसकी स्पीड 76 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा से भी बताई गई है। लगभग 500 फीट बड़ा ये एस्टरॉयड धरती की कक्षा को काटता हुआ गुजरेगा।

एस्टरॉयड हमेशा ही खतरनाक नहीं होते हैं, लेकिन ग्रह का गुरुत्वाकर्षण यहां महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर एस्टरॉयड ज्यादा करीब आने पर ग्रह की ओर खिंच जाता है तो बड़ी तबाही आ सकती है। एस्टरॉयड 2023 OQ के लिए नासा ने ऐसी चेतावनी तो जारी नहीं की है, लेकिन फिर भी इसकी ट्रैकिंग की जा रही है। एस्टरॉयड्स सौरमंडल की रचना का इतिहास खोल सकते हैं। इसके लिए वैज्ञानिक इनके भौतिक और रसायनिक गुणों को गहरे से समझने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इनसे खतरा भी लगातार बना रहता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asteroid, Asteroid news, Asteroid news 6 august

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.