सूर्य की वजह से जल्‍दी ‘बूढ़ा’ हो रहा एस्‍टरॉयड बेन्नू, पृथ्‍वी के लिए है खतरनाक

अनुमान है कि यह एस्‍टरॉयड साल 2178 से 2290 के बीच पृथ्‍वी को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 जुलाई 2022 17:23 IST
ख़ास बातें
  • इसे पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा गया है
  • बेन्नू नाम मिस्र के एक पौराणिक पक्षी बेन्नू के नाम पर रखा गया है
  • यह साल 2178 से 2290 के बीच पृथ्‍वी को प्रभावित कर सकता है

यह विश्‍लेषण वैज्ञानिकों को जानने में मदद करेगा कि बेन्नू जैसे एस्‍टरॉयड्स पर छोटे कणों के टूटने में कितना समय लगता है।

बेन्नू (Bennu) नाम के एक एस्‍टरॉयड पर वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। इसे पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा गया है। अनुमान है कि यह एस्‍टरॉयड साल 2178 से 2290 के बीच पृथ्‍वी को प्रभावित कर सकता है। बेन्नू नाम मिस्र के एक पौराणिक पक्षी बेन्नू के नाम पर रखा गया है। इस एस्‍टरॉयड पर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों ने नासा के OSIRIS-REx स्‍पेसक्राफ्ट से ली गई तस्‍वीरों का विश्‍लेषण करने के बाद जाना है कि सूर्य की गर्मी से 10,000 से 100,000 साल में बेन्नू की चट्टानों पर फ्रैक्‍चर्स होते हैं। यह पृथ्‍वी की तुलना में बहुत तेज है यानी पृथ्‍वी के मुकाबले एस्‍टरॉयड पर सतह का रिजेनरेशन ज्‍यादा तेज होता है और बेन्नू के साथ भी ऐसा ही है। 

निष्‍कर्ष तक पहुंचने के लिए वैज्ञानिकों ने OSIRIS-REx स्‍पेसक्राफ्ट द्वारा ली गईं कई हाई-रेजॉलूशन इमेज से एस्‍टरॉयड पर दिख रहे रॉक फ्रैक्चर का विश्लेषण किया। यह विश्‍लेषण वैज्ञानिकों को जानने में मदद करेगा कि बेन्नू जैसे एस्‍टरॉयड्स पर छोटे कणों के टूटने में कितना समय लगता है। ये या तो अंतरिक्ष में जा सकते हैं या एस्‍टरॉयड की सतह पर ही रह सकते हैं।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस की यूनिवर्सिटी कोटे डी'ज़ूर (Cote d'Azur) के सीनियर साइंटिस्‍ट मार्को डेल्बो ने कहा कि हजारों साल का वक्‍त बहुत धीमा लग सकता है, लेकिन हमने सोचा था कि एस्‍टरॉयड की सतह के रीजेनरेशन में लाखों साल लगे होंगे। हमें यह जानकर हैरानी हुई कि एस्‍टरॉयड पर जियोलॉजिकली एजिंग और वेदरिंग की प्रक्रिया इतनी जल्दी होती है।

तेजी से तापमान बदलने की वजह से बेन्नू में एक इंटरनल स्‍ट्रेस पैदा हो गया है, जो चट्टानों को तोड़ता है। जानकारी के अनुसार, बेन्नू पर हर 4.3 घंटे में सूरज उगता है। यहां दिन का मैक्सिमम टेंपरेचर लगभग 127 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 23 सेल्सियस नीचे जा सकता है। इसी ने बेन्नू पर स्‍ट्रेस पैदा किया है। 
Advertisement

OSIRIS-REx स्‍पेसक्राफ्ट से ली गई तस्‍वीरों का सर्वे करते हुए वैज्ञानिकों ने एस्‍टरॉयड में फ्रैक्‍चर्स को देखा। वैज्ञानिकों ने कहा तस्‍वीरें इशारा करती हैं कि वहां दिन और रात के बीच तापमान में बड़े फर्क से यह फ्रैक्‍चर्स हुए हैं। डेल्बो और उनके सहयोगियों ने 1,500 से अधिक फ्रैक्चर्स को मापा। इनमें से कुछ टेनिस रैकेट से छोटे जबकि बाकी टेनिस कोर्ट से ज्‍यादा लंबे मालूम हुए। उन्होंने पाया कि फ्रैक्चर मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम-दक्षिण-पूर्व दिशा में हैं, जो दर्शाता है कि ऐसा सूर्य की वजह से है। इन फ्रैक्‍चर्स की समयसीमा 10 हजार से एक लाख साल तक बांटने के लिए वैज्ञानिकों ने कंप्‍यूटर मॉडल का इस्‍तेमाल किया। अपने मिशन के तहत OSIRIS-REx स्‍पेसक्राफ्ट 24 सितंबर 2023 को बेन्नू से पृथ्वी पर एक सैंपल लेकर लौटेगा। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.