फुटबॉल स्टेडियम जितना बड़ा एस्ट्रॉयड (Asteroid) इस हफ्ते पहुंचेगा पृथ्‍वी के करीब

जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब भी इसके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी 51 लाख किलोमीटर से ज्‍यादा होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मार्च 2022 16:57 IST
ख़ास बातें
  • एस्‍टरॉयड को ‘संभावित रूप से खतरनाक’ की कैटिगरी में रखा गया है
  • हालांकि इसके पृथ्वी से सुरक्षित दूरी पर उड़ने की उम्मीद है
  • 200 से 450 मीटर चौड़ा होगा यह एस्‍टरॉयड

नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, एस्‍टरॉयड BO76 इस हफ्ते पृथ्‍वी के करीब पहुंचेगा।

Photo Credit: Pixabay

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने कहा है कि एक विशालकाय एस्‍टरॉयड (asteroid) इस हफ्ते पृथ्‍वी के करीब पहुंचेगा। 2013 BO76 नाम का यह एस्‍टरॉयड लगभग 200 से 450 मीटर चौड़ा होगा और 50,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करेगा। एजेंसी ने इस एस्‍टरॉयड को ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा है, हालांकि इसके पृथ्वी से सुरक्षित दूरी पर उड़ने की उम्मीद है। नासा के अनुसार, एक फुटबॉल स्टेडियम के आकार का यह एस्‍टरॉयड भारतीय के समय के अनुसार शुक्रवार को पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा।

नासा ने बताया है कि जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब भी इसके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी 51 लाख किलोमीटर से ज्‍यादा होगी। यह चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी से 13 गुना ज्‍यादा है। फ‍िर क्‍यों इसे संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा गया है? दरअसल ऐसा एस्‍टरॉयड के साइज और पृथ्‍वी से उसकी दूरी को देखते हुए किया जाता है। इसका मतलब यह नहीं होता कि वह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए किसी तरह का खतरा बन सकता है। 
एक सवाल यह भी है कि इसे ‘क्‍लोज अप्रोच' क्‍यों कहा जाता है। दरअसल, यह एक टर्म है, जो साइंटिस्‍ट इस्‍तेमाल करते हैं। इसीलिए तो जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के पास पहुंचेगा, तब भी इसकी दूरी बहुत अधिक होगी। क्‍योंकि साइंटिस्‍ट यह टर्म इस्‍तेमाल करते हैं, इसलिए BO76 नाम के एस्‍टरॉयड को नासा की क्‍लोज अप्रोच लिस्‍ट में शामिल किया गया है। 

नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, एस्‍टरॉयड BO76 इस हफ्ते पृथ्‍वी के करीब पहुंचेगा। इसकी रफ्तार लगभग 50,000 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
Advertisement

CNEOS पृथ्‍वी के करीब आने वाले ऑब्‍जेक्‍ट्स को ट्रैक करता है, ताकि समय रहते अलर्ट जारी किया जा सके। एजेंसी ने भरोसा दिया है कि उसे अबतक कोई ऐसा बड़ा एस्‍टरॉयड नहीं मिला है, जो आने वाले वक्‍त में पृथ्वी से टकराकर इसके लिए खतरा पैदा कर सकता है। कहा जाता है कि आखिरी बार जब एक विशाल एस्‍टरॉयड पृथ्वी से टकराया था, तो उसने इस ग्रह से डायनासोर का सफाया कर दिया था। अमेरिकी अंतरिक्षा एजेंसी एक ऐसी तकनीक पर भी काम कर रही है, जो पृथ्वी के लिए किसी भी तरह का खतरा बनने वाले एस्‍टरॉयड के रास्‍ते को बदल सके।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.