Asteroid Alert! 110 फुट चौड़ा एस्‍टरॉयड मिसाइल की स्‍पीड से आ रहा पृथ्‍वी की ओर, जानें इसके बारे में

Asteroid Alert : इसका नाम ‘2022 WS9’ है, जो एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से संबंधित है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 15:32 IST
ख़ास बातें
  • यह एस्‍टरॉयड साइज में एक कमर्शल एयरक्राफ्ट के बराबर है
  • 17 लाख किलोमीटर तक आएगा पृथ्‍वी के करीब
  • एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है

Asteroid Alert : इस एस्‍टरॉयड को सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में 1655 दिन लगते हैं।

एक के बाद एक कई एस्‍टरॉयड्स (Asteroids) पृथ्‍वी के करीब आ रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने चेतावनी देते हुए बताया है कि आज यानी 1 दिसंबर को भी एक एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के बेहद नजदीक आएगा। यह बड़े आकार का एस्‍टरॉयड है, जो पृथ्‍वी से टकराने की स्थिति में बड़ी तबाही मचाने की क्षमता रखता है। करीब 110 फुट चौड़ा यह एस्‍टरॉयड साइज में एक कमर्शल एयरक्राफ्ट के बराबर है और जब पृथ्‍वी के नजदीक से होकर गुजरेगा, तब दोनों के बीच दूरी महज 17 लाख किलोमीटर रह जाएगी।  

रिपोर्टों के अनुसार, 65235 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर कर रहा यह एस्‍टरॉयड मिसाइल से भी ज्‍यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका नाम ‘2022 WS9' है, जो एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से संबंधित है। जैसाकि नाम से ही पता चलता है इस एस्‍टरॉयड की खोज इसी साल हुई है। इस एस्‍टरॉयड को सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में 1655 दिन लगते हैं। इस दौरान सूर्य से इसकी अधिकतम दूरी 693 मिलियन किलोमीटर और निकटतम दूरी 126 मिलियन किलोमीटर होती है।
Advertisement

एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जिस तरह हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 

नासा ने एक प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस (पीडीसीओ) की स्थापना की है। यह पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक वस्तुओं जैसे - एस्‍टरॉयड्स और धूमकेतुओं की शुरुआती पहचान करता है। ऐसे एस्‍टरॉयड जो पृथ्‍वी के लिए खतरा बन सकते हैं, उन्‍हें संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा जाता है। 
Advertisement

ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मुख्‍य एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं, जो मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। अबतक खोजे गए सभी एस्‍टरॉयड का कुल द्रव्‍यमान पृथ्‍वी के चंद्रमा से कम है।
Advertisement

जब किसी एस्‍टरॉयड की खोज होती है, तो उसका नामकरण इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल यूनियन कमिटी करती है। नाम कुछ भी हो सकता है, लेकिन साथ में एक नंबर भी उसमें जोड़ा जाता है जैसे- (99942) एपोफिस। कलाकारों, वैज्ञानिकों, ऐतिहासिक पात्रों के नाम पर भी एस्‍टरॉयड का नाम रखा जाता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.