• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पृथ्‍वी के करीब से गुजरा 400 फीट चौड़ा एस्‍टरॉयड, कल एक और ‘खतरनाक’ चट्टान आ रही करीब

पृथ्‍वी के करीब से गुजरा 400 फीट चौड़ा एस्‍टरॉयड, कल एक और ‘खतरनाक’ चट्टान आ रही करीब

एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के सबसे करीब से गुजरा, तब भी दोनों के बीच 28 लाख किलोमीटर की दूरी थी।

पृथ्‍वी के करीब से गुजरा 400 फीट चौड़ा एस्‍टरॉयड, कल एक और ‘खतरनाक’ चट्टान आ रही करीब

दूसरा एस्‍टरॉयड जिसका नाम ‘2013 CU83’ है, वह कल यानी 30 जुलाई को पृथ्‍वी के सबसे करीब आएगा।

ख़ास बातें
  • एक के बाद एक दो एस्‍टरॉयड के नजदीक आना अहम घटना है
  • दोनों एस्‍टरॉयड को नासा ने संभावित रूप से खतरनाक माना है
  • इसका मतलब है कि ये भविष्‍य में पृथ्‍वी के लिए खतरा बन सकते हैं
विज्ञापन
कल एक रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि पृथ्‍वी एक के बाद एक दो एस्‍टरॉयड (asteroid) का सामना करने जा रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने दोनों एस्‍टरॉयड को संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा है यानी ये भविष्‍य में पृथ्‍वी के लिए खतरा बन सकते हैं। इनमें से एक एस्‍टरॉयड जो करीब 400 फीट चौड़ा है, आज पृथ्‍वी के करीब से गुजरने वाला था। अच्‍छी बात यह रही कि बिल्डिंग साइज का यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी को बिना कोई नुकसान पहुंचाए आगे बढ़ गया। हालांकि राहत यहां खत्‍म नहीं होती। एक और एस्‍टरॉयड कल पृथ्‍वी के करीब से गुजरेगा। इसका साइज करीब 600 फीट बताया गया है।  

नासा की जेट प्रोपल्शन लैब (Jet Propulsion lab) ने इन एस्‍टरॉयड को 2016 CZ31 और 2013 CU83 नाम दिया है। जानकारी के अनुसार, इनमें से 2016 CZ31 आज पृथ्‍वी के करीब से गुजर गया। जब यह पृथ्‍वी के सबसे करीब से गुजरा, तब भी दोनों के बीच 28 लाख किलोमीटर की दूरी थी। दूसरा एस्‍टरॉयड जिसका नाम ‘2013 CU83' है, वह कल यानी 30 जुलाई को पृथ्‍वी के सबसे करीब आएगा। हालांकि जब यह पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब भी दोनों के बीच 69 लाख किलोमीटर की दूरी होगी। ऐसे में हमें मानकर चलना चाहिए कि चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।  

नासा से मिली जानकारी के अनुसार, आज पृथ्‍वी के करीब से गुजरा एस्‍टरॉयड अब साल 2028 तक इतने करीब नहीं आएगा। इससे पहले साल 2015 में भी यह पृथ्‍वी के पास से गुजरा था। नासा ने इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में शामिल किया है। इसका मतलब है कि भविष्‍य में यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा सकता है। नासा दोनों एस्‍टरॉयड की निगरानी कर रही है, ताकि पृथ्‍वी को इनके संभावित खतरे से बचाया जा सके। एस्‍टरॉयड किसी भी क्षण अपनी दिशा और गति बदल सकते हैं, ऐसे में इन्‍हें आखिर तक मॉनिटर करना जरूरी होता है। 

अगर आप कल होने वाली खगोलीय घटना को देखना चाहते हैं, तो किसी पावरफुल टेलीस्‍कोप की मदद से एस्‍टरॉयड को देख सकते हैं। 2013 CU83 नाम का एस्‍टरॉयड कल पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा। इसका साइज भी मल्‍टीस्‍टोरी बिल्डिंग जितना है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  6. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  7. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  8. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  9. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »