क्‍या एलियंस सच में हैं? UFO के मामलों की जांच के लिए Nasa ने बनाई 16 एक्‍सपर्ट की टीम

UFO : टीम के पास 9 महीने हैं। इस दौरान पुराने ऑब्‍जर्वेशंस को रिव्‍यू किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2022 13:57 IST
ख़ास बातें
  • टीम सोमवार से अपनी स्‍डटी शुरू करेगी
  • UFO से जुड़ी घटनाओं के बारे में पता किया जाएगा
  • अमेरिका में UFO पर काफी ज्‍यादा चर्चा हो रही है

UFO : अमेरिकी अधिकारी UFOs को राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताते रहे हैं। नासा भी कह चुकी है कि वातावरण में हो रही अनजानी घटनाएं एयर सेफ्टी और नेशनल सिक्योरिटी, दोनों ही दृष्टि से विचारणीय मुद्दा है।

अमेरिका की सरकार UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स के बारे में जानने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। कुछ महीनों पहले ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने कहा था कि वह वैज्ञानिकों की एक ऐसी टीम बनाने जा रही है जो आकाश में होने वाली इन घटनाओं की जांच करेगी। बीते शुक्रवार नासा ने ऐलान किया कि उसने अज्ञात हवाई घटनाओं (UAP) से जुड़ी स्‍टडी में भाग लेने के लिए 16 लोगों का चयन किया है। UAP जिसे अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग फ‍िनॉमिना कहा जाता है, वह UFO का ही रीब्रैंड वर्जन है। रिसर्च के तहत अनक्‍लासिफाइड डेटा का इस्‍तेमाल करके एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे अगले साल सार्वजनिक किया जाएगा।  

एक प्रेस नोट में नासा ने कहा है कि उसकी टीम सोमवार को अपनी स्‍डटी शुरू करेगी। टीम के पास 9 महीने हैं। इस दौरान पुराने ऑब्‍जर्वेशंस को रिव्‍यू किया जाएगा। स्‍टडी से यह निर्धारित नहीं किया जाएगा कि UFO पर पिछली रिपोर्ट वैध थी या नहीं। स्‍टडी से यह समझने की कोशिश की जाएगी कि भविष्‍य में होने वाली घटनाओं को समझने के लिए किन बातों को ध्‍यान में रखने की जरूरत होगी। 
Advertisement
 

नासा के असोसिएट एडमिनिस्‍ट्रेटर थॉमस जुर्बुचेन ने एक बयान में कहा कि UAP से जुड़ा जो डेटा हमारे पास है, वह वैज्ञानिक निष्कर्ष निकालने में हमारी मदद करने के लिए महत्वपूर्ण है। नासा के रिसर्च ग्रुप में प्रोफेसर, साइंटिस्‍ट, एक समुद्र विज्ञानी और अंतरिक्ष का अध्ययन करने वाले अन्य लोग शामिल हैं। नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली और साइंस जर्नलिस्‍ट नादिया ड्रेक भी इस ग्रुप का हिस्‍सा हैं। 
Advertisement

नासा का कहना है कि इस स्‍टडी को ‘नासा और अन्य संगठनों के लिए UAP की प्रकृति पर भविष्य के अध्ययन के लिए आधार तैयार करने' के लिए डिजाइन किया गया है। नासा ने जून महीने से इस स्‍टडी के बारे में ऐलान किया था। तब अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने कहा था कि उसकी टीम का फोकस उपलब्ध डेटा की पहचान करने पर रहेगा, ताकि भविष्य के डेटा को इकट्ठा किया जा सके और इन घटनाओं को जांचने के लिए उस जानकारी का इस्तेमाल किया जा सके। 

अमेरिकी अधिकारी UFOs को राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताते रहे हैं। नासा भी कह चुकी है कि वातावरण में हो रही अनजानी घटनाएं एयर सेफ्टी और नेशनल सिक्योरिटी, दोनों ही दृष्टि से विचारणीय मुद्दा है। इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेना और उनकी पहचान करना एयर सेफ्टी की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। यह नासा के एयर सेफ्टी लक्ष्य का हिस्सा भी है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UFO, NASA, Research, Study, UAP, Alien, Research Team, science news latest
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.