हजारों वर्ष पहले ही मिस्र में किया जा चुका था ब्रेन कैंसर का इलाज! 4,000 साल पुराने स्कल की हुई जांच

इससे पता चलता है कि मिस्र के डॉक्टर न केवल कैंसर का निदान और इलाज करने में सक्षम थे, बल्कि वे जटिल सर्जिकल प्रोसेस को अंजाम देने में भी सक्षम थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जून 2024 20:25 IST
ख़ास बातें
  • रिसर्च से पता चलता है प्राचीन मिस्र के सर्जरी मैथड का एडवांसमेंट
  • रिसर्चर्स ने जांचने के लिए 4,000 साल पुरानी खोपड़ियों को चुना
  • इससे पता चलता है कि मिस्र के डॉक्टर कैंसर का निदान और इलाज कर सकते थे

रिसर्च महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्राचीन मिस्र चिकित्सा के एडवांसमेंट के बारे में नए तथ्यों को उजागर करती है।

Photo Credit: Frontiers in Medicine

रिसर्चर्स द्वारा Micro-CT स्कैनिंग और माइक्रोस्कोपिक बोन सरफेस एनालिसिस का इस्तेमाल करके मिस्र की दो प्राचीन खोपड़ियों की जांच की गई है। स्टडी से पता चला कि एक खोपड़ी में जानलेवा कैंसर के घाव थे और दूसरी खोपड़ी में स्कल फ्रैक्चर ठीक होने का सबूत था। दिलचस्प बात यह है कि कैंसर से लैस इन इंसानी खोपड़ियों में पेरिमॉर्टम कट के निशान भी दिखे, जिससे पता चलता है कि इन व्यक्तियों की सर्जरी या शव परीक्षण हुआ हो सकता है।

Frontiers in Medicine जर्नल में पब्लिश की गई रिसर्च का मानना ​​है कि ये दो खोपड़ियां प्राचीन मिस्र के एडवांस सर्जरी मैथड  के बारे में बताती है। इससे अंदेशा लगाया गया है कि स्कल के फ्रैक्चर वाला व्यक्ति बच गया होगा। यदि ऐसा है तो यह बताता है कि मिस्र के डॉक्टर सिर की गंभीर चोटों का इलाज करने में सक्षम थे। कैंसर के साथ खोपड़ी पर कटे निशानों की व्याख्या करना अधिक कठिन है, लेकिन वे संकेत दे सकते हैं कि मिस्रवासी ट्यूमर को हटाने के लिए किसी प्रकार की सर्जरी कर रहे थे।

यह रिसर्च महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्राचीन मिस्र चिकित्सा के एडवांसमेंट के बारे में नए तथ्यों को उजागर करती है। इससे पता चलता है कि मिस्र के डॉक्टर न केवल कैंसर का निदान और इलाज करने में सक्षम थे, बल्कि वे जटिल सर्जिकल प्रोसेस को अंजाम देने में भी सक्षम थे।

ट्युबिंगन विश्वविद्यालय के एक रिसर्चर और पेपर के पहले लेखक, तातियाना टोंडिनी ने कहा, "हम अतीत में कैंसर की भूमिका के बारे में जानना चाहते थे, प्राचीन काल में यह बीमारी कितनी प्रचलित थी और प्राचीन समाज इस विकृति के साथ कैसे प्रतिक्रिया करते थे।"

रिसर्चर्स का कहना है कि इनमें से एक खोपड़ी में उन्हें एक बड़ा घाव मिला है जो ऊतकों की असामान्य वृद्धि का संकेत देता है। खोपड़ी के चारों ओर कई अन्य छोटे घाव भी थे जो बताते हैं कि इसे मेटास्टेसिस हो गया था। टीम ने इनमें से प्रत्येक घाव के चारों ओर चाकू के निशान भी देखें जैसे कि किसी ने जानबूझकर इन कैंसरयुक्त वृद्धि को काटने की कोशिश की हो।
Advertisement

न्यूजवीक के अनुसार, जिन खोपड़ियों की उन्होंने जांच की, वे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के डकवर्थ कलेक्शन की हैं। पहला, 2687 और 2345 ईसा पूर्व के बीच का, 30 से 35 साल के पुरुष का था, जबकि दूसरा 663 और 343 ईसा पूर्व के बीच का, 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिला का था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  4. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  5. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  6. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  7. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  8. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  10. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.