मंगल से मिला 'एलियन सिग्नल' हो गया डीकोड! वैज्ञानिकों ने कही यह बड़ी बात, जानें

मंगल से आए सिग्नल को वैज्ञानिकों को डीकोड कर लिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 नवंबर 2024 11:32 IST
ख़ास बातें
  • मंगल से आए सिग्नल को वैज्ञानिकों को डीकोड कर लिया है।
  • इसमें सेलुलर गठन या वहां पर जीवन के बारे में जानकारी हो सकती है।
  • मंगल पर जीवन की संभावना के बारे में यह मैसेज कोई बड़ा खुलासा कर सकता है।

2023 में धरती की तरफ एक मैसेज सिग्नल के रूप में मंगल से भेजा गया था।

एलियंस यानी हमारे ग्रह पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह के जीवों को लेकर मनुष्य हमेशा से ही उत्सुक रहा है। कई बार अंतरिक्ष से अनजाने सिग्नल मिलने जैसी बातें भी कही गई हैं। लेकिन अनंत ब्रह्मांड में क्या क्या मौजूद है इसके बारे में कोई नहीं जानता। वैज्ञानिक इस संभावना से इनकार नहीं करते कि हमारे ग्रह के अलावा भी कोई और दुनिया हो सकती है जहां पर एलियंस जैसा कुछ पाया जा सकता है। शायद उनके लिए भी मनुष्य एलियंस जैसे हों! अब इसी संबंध में एक और बड़ी खोज वैज्ञानिकों के हाथ लगी है। 

Space.com के अनुसार 2023 में एक मैसेज धरती की ओर भेजा गया था। इस मैसेज में क्या था, यह अभी तक रहस्य बना हुआ था। लेकिन अब इस मैसेज को डी-कोड करने का दावा किया गया है। यह उपलब्धि एक पिता और बेटी ने टीम वर्क के जरिए हासिल की है। 2023 में धरती की तरफ यह मैसेज मंगल से भेजा गया था। 
Advertisement

यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के एक्जोमार्स ट्रेस गैस ऑर्बिटर मार्स (ExoMars Trace Gas Orbiter Mars) प्रॉब ने यह सिग्नल पृथ्वी की ओर भेजा था। दरअसल यह एक प्रोजेक्ट के तहत भेजा गया था जिसका नाम A Sign in Space रखा गया है। कैलिफॉर्निया में माउंटेन व्यू में SETI इंस्टीट्यूट और वेस्ट वर्जीनिया में ग्रीन बैंक ऑब्जर्वेट्री इसे चला रहे हैं। यहां SETI का अर्थ है सर्च फॉर एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल इंटेलिजेंस. यानी अंतरिक्ष से आए संदेशों को खोजना और उन्हें समझना। 

2023 में भेजे गए उस सिग्नल को Ken और Keli Chaffin ने डीकोड कर लिया है जिसमें उनको एक साल लग गया। उन्होंने पाया कि इसमें मूवमेंट शामिल है जिसका मतलब है कि इसमें सेलुलर गठन या वहां पर जीवन के बारे में जानकारी हो सकती है। हालांकि एजेंसी का कहना है कि सिग्नल को डीकोड करने का अर्थ यह नहीं है कि उसका मतलब समझ में आ गया है। अभी सिर्फ एक क्रिप्टिक मैसेज खोला गया है, और Chaffins जैसे वैज्ञानिक अब इसका सही अर्थ जानने की कोशिश करेंगे। 
Advertisement

अगर मैसेज में वाकई मंगल पर जीवन होने की बात सामने आती है तो यह मनुष्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्ध होगी। क्योंकि दुनियाभर में स्पेस एजेंसियां इस खोज में लगी हैं कि पृथ्वी के बाहर भी जीवन मौजूद है या नहीं। जहां तक एलियंस की बात है, कुछ समय पहले आई एक रिपोर्ट कहती है कि पैंस्पर्मिया (Panspermia) थ्‍योरी के अनुसार एलियन उल्‍काओं पर सवारी करके एक ग्रह से दूसरे ग्रह तक जा सकते हैं। 
Advertisement

एलियंस की मौजूदगी के लिए वैज्ञानिक हमेशा से एक्‍सोप्‍लैनेट्स को बेहतर जगह मानते हैं। एक्‍सोप्‍लैनेट्स उन ग्रहों को कहा जाता है जो हमारे सूर्य की नहीं, बल्कि किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं। वैज्ञानिक अबतक 5 हजार से ज्‍यादा एक्‍सोप्‍लैनेट्स खोज चुके हैं। उन्‍हें लगता है कि एक्‍सोप्‍लैनेट्स पर जीवन के सबूत हो सकते हैं और एलियन एक ग्रह से दूसरे ग्रह तक पहुंचने के लिए उल्‍काओं का सहारा ले सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: life on Mars, panspermia theory, signal from mars, Aliens

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.