Sep 02, 2023 13:03:15 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Aditya L1 मिशन की सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी है। उन्होंने एक एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा जारी रखी है। हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई @इसरो भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य -एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए। संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।
Sep 02, 2023 12:57:50 IST
Aditya L1 स्पेसक्राफ्ट के सेपरेशन पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है। इसरो कमांड सेंटर में इस समय कामयाबी को साझा किया जा रहा है।
Sep 02, 2023 12:55:54 IST
Aditya L1 स्पेसक्राफ्ट सफलता के साथ सेपरेट हो गया। इसरो ने इसकी पुष्टि की है। कमांड सेंटर में उत्साह का माहौल है।
Sep 02, 2023 12:47:06 IST
भारतीय स्पेस एजेंसी का कहना है कि Aditya L1 स्पेसक्राफ्ट की लॉन्चिंग को 55 मिनट पूरे हो गए हैं। अभी तक मिशन में कोई परेशानी नहीं है। वीकल तय रास्ते पर जा रहा है।
Sep 02, 2023 12:14:01 IST
भारतीय स्पेस एजेंसी का कहना है कि Aditya L1 स्पेसक्राफ्ट के सभी सिस्टम्स नॉर्मल हैं। यान अपनी तय कक्षा की ओर बढ़ रहा है।
Sep 02, 2023 12:11:45 IST
Aditya L1 Mission को लॉन्च हुए 20 मिनट हो गए हैं। अभी तक मिशन नॉर्मल है। वीकल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Sep 02, 2023 11:55:02 IST
Aditya L1 Mission सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। रॉकेट तय किए गए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
Sep 02, 2023 11:52:10 IST
Aditya L1 Mission ने सफलता के साथ भरी उड़ान। लिफ्टऑफ नॉर्मल है- इसरो। दर्शकों में उत्साह।
Sep 02, 2023 11:49:22 IST
Aditya L1 Mission की लॉन्चिंग में सिर्फ 2 मिनट रह गए हैं। आखिरी काउंटडाउन शुरू होने वाला है।
Sep 02, 2023 11:48:29 IST
इसरो की ओर से बताया गया है कि Aditya L1 Mission लॉन्च के बाद 3800 सेकंड यानी करीब 63 मिनट में पूरा होगा।
Sep 02, 2023 11:46:43 IST
इसरो की ओर से बताया गया है कि Aditya L1 Mission की लॉन्चिंग के लिए मौसम एकदम ठीक है। आसमान साफ है।
Sep 02, 2023 11:42:52 IST
Aditya L1 Mission की लॉन्चिंग में अब सिर्फ 9 मिनट बाकी रह गए हैं। 120 दिनों के बाद अपनी मंजिल पर पहुंचेगा मिशन।
Sep 02, 2023 11:41:41 IST
Aditya L1 Mission को कामयाब होते हुए देखने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी श्रीहरिकोटा पहुंचे हैं।
Sep 02, 2023 11:37:13 IST
Aditya L1 Mission को लॉन्च करने की इजाजत मिशन डायरेक्टर की ओर से दे दी गई है। यानी तय समय के अनुसार, सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च होगा भारत का पहला सौर मिशन।
Sep 02, 2023 11:36:11 IST
Aditya L1 Mission को इसरो चीफ एस. सोमनाथ खुद मॉनिटर कर रहे हैं। वह इसरो के कमांड सेंटर में बाकी वैज्ञानिकों के साथ मौजूद हैं।
Sep 02, 2023 11:29:58 IST
Aditya L1 Mission की लॉन्चिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली छात्र लॉन्च पैड से थोड़ी दूर बनाई गई दर्शक गैलरी में पहुंचे हैं। कई युवा वहां तिरंगा भी लहरा रहे हैं।
Sep 02, 2023 11:26:29 IST
Aditya L1 Mission थोड़ी देर में लॉन्च होगा। इसरो के कमांड सेंटर में वैज्ञानिक काम में जुटे हुए हैं। तमाम वीआईपी भी वहां पहुंचे हैं। दर्शकों की गैलरी भी खचाखच भरी हुई है। तेज धूप के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक इस लॉन्च को देखने वहां पहुंचे हैं।
Sep 02, 2023 11:22:35 IST
मिशन का लाइव टेलिकास्ट शुरू हो गया है। इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, वेबसाइट और फेसबुक पेज पर लाइव टेलिकास्ट को दिखाया जा रहा है। गैजेट्स 360 हिंदी के इस पेज पर भी आपको लाइव अपडेट्स दिए जा रहे हैं।
Sep 02, 2023 11:18:42 IST
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड पर तैनात पीएसएलवी-सी57 रॉकेट। इसी रॉकेट के जरिए उड़ान भरेगा आदित्य एल-1 मिशन।
Sep 02, 2023 11:00:11 IST
भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग में अब सिर्फ 50 मिनट बाकी रह गए हैं। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। थोड़ी देर बाद लॉन्च का लाइव टेलिकास्ट शुरू होगा।
Sep 01, 2023 22:25:45 IST
भारत का ‘आदित्य-एल1’ मिशन अपने लॉन्च के करीब पहुंच गया है। 13 घंटे बाद भारत की ‘सौर उड़ान’ शुरू हो जाएगी। सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर पीएसएलवी-सी57 रॉकेट के जरिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से मिशन को लॉन्च किया जाएगा। अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए गैजेट्स 360 हिंदी के साथ।
Sep 01, 2023 19:10:37 IST
कल लॉन्च होने जा रहा Aditya L1 मिशन जब अपना काम शुरू कर देगा, तो इसरो के ग्राउंड स्टेशन पर हर मिनट में एक इमेज आएगी। इस तरह 24 घंटों में 1440 तस्वीरें ग्राउंड स्टेशन तक पहुंचेंगी, जो सूर्य को समझने में वैज्ञानिकों की मदद करेंगी।
Sep 01, 2023 17:40:43 IST
कल लॉन्च हो रहा आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट अपने साथ 7 पेलोड लेकर जाएगा। ये पेलोड अलग-अलग वेव बैंड में सूर्य के फोटोस्फेयर (प्रकाशमंडल), क्रोमोस्फेयर (सूर्य की दिखाई देने वाली सतह से ठीक ऊपरी सतह) और उसकी सबसे बाहरी परत (कोरोना) का ऑब्जर्वेशन करने में मदद करेंगे।
Sep 01, 2023 16:32:53 IST
चंद्रयान-3 मिशन की तरह ही आदित्य एल1 मिशन का भी लाइव टेलिकास्ट ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, वेबसाइट और फेसबुक पेज पर इसका लाइव टेलिकास्ट दिखाया जाएगा। गैजेट्स 360 हिंदी के इस पेज पर भी आपको लाइव अपडेट्स मिलेंगे।
Sep 01, 2023 15:30:50 IST
‘आदित्य-एल1' स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर का सफर करके एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज बिंदु) पर पहुंचेगा। यह दूरी 4 महीनों यानी करीब 120 दिनों में पूरी होगी।
Sep 01, 2023 14:30:38 IST
भारत के पहले सौर मिशन ‘आदित्य एल1’ के लॉन्च की उल्टी गिनती शुरू हुई। इसरो ने ‘एक्स’ पर शेयर की जानकारी। 23 घंटे 40 मिनट की उल्टी गिनती शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शुरू हुई ।