• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अलर्ट! बुर्ज खलीफा जितनी बड़ी ‘खतरनाक’ चट्टान आज पृथ्‍वी के करीब आ रही, जानें क्‍या हो सकता है

अलर्ट! बुर्ज खलीफा जितनी बड़ी ‘खतरनाक’ चट्टान आज पृथ्‍वी के करीब आ रही, जानें क्‍या हो सकता है

Asteroid : ‘2022 RM4’ नाम का यह एस्‍टरॉयड आज रात 11:56 बजे 14 लाख किलोमीटर तक पृथ्‍वी के नजदीक आ सकता है।

अलर्ट! बुर्ज खलीफा जितनी बड़ी ‘खतरनाक’ चट्टान आज पृथ्‍वी के करीब आ रही, जानें क्‍या हो सकता है

Asteroid : एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। हमारे सौर मंडल के ग्रहों की तरह एस्‍टरॉयड्स भी सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं।

ख़ास बातें
  • आज रात 11:56 बजे पृथ्‍वी के करीब आएगा एस्‍टरॉयड
  • इसका व्यास 2427 फीट (740 मीटर) तक होने का अनुमान है
  • इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक’ की कैटिगरी में रखा गया है
विज्ञापन
एस्‍टरॉयड्स (Asteroid) का पृथ्‍वी के करीब से गुजरना जारी है। एक के बाद एक चट्टानी आफतें हमारे ग्रह के नजदीक आ रही हैं। इनमें से कुछ पृथ्‍वी के लिए ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने बताया है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ‘बुर्ज खलीफा' के आकार का एक एस्‍टरॉयड आज पृथ्वी से 84490 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरने वाला है। ‘2022 RM4' नाम का यह एस्‍टरॉयड आज रात 11:56 बजे 14 लाख किलोमीटर तक पृथ्‍वी के नजदीक आ सकता है। 

इसका व्यास 2427 फीट (740 मीटर) तक होने का अनुमान है, जो पृथ्वी की सबसे ऊंची इमारत दुबई स्थित बुर्ज खलीफा (2,722 फीट) के जितना बड़ा है। पृथ्वी के करीब से गुजरते हुए ‘2022 RM4' एस्‍टरॉयड  23.4 किलोमीटर प्रति सेकंड या लगभग 84490 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से यात्रा करेगा। यह साउंड की स्‍पीड का लगभग 65 गुना है। क्‍योंकि यह एक बड़ा एस्‍टरॉयड और काफी नजदीक से होकर गुजरेगा, इसी वजह से इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा गया है। 
 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी इस एस्‍टरॉयड को लगातार ट्रैक कर रही है। इसकी वजह एस्‍टरॉयड्स का अपनी गति और दिशा को बदल लेना है। करोड़ों साल पहले धरती से डायनासोर का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड की वजह से ही हुआ था। अगर कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो वह बड़ा विनाश ला सकता है। यही वजह है कि स्‍पेस एजेंसी इसे लगातार ट्रैक कर रही है। 

एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। हमारे सौर मंडल के ग्रहों की तरह एस्‍टरॉयड्स भी सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 

ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मुख्‍य एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं, जो मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। अबतक खोजे गए सभी एस्‍टरॉयड का कुल द्रव्‍यमान पृथ्‍वी के चंद्रमा से कम है।   एस्‍टरॉयड का आकार अनियमित होता है। कुछ लगभग गोलाकार होते हैं, तो कई अंडाकार दिखाई देते हैं। कुछ एस्‍टरॉयड तो ऐसे भी हैं, जिनका अपना चंद्रमा है। कई के दो चंद्रमा भी हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »