890 फीट बड़ा, स्‍टेडियम के आकार का Asteroid कल आ रहा पृथ्‍वी के करीब, जानें इसके बारे में

Asteroid : एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जिस तरह हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 फरवरी 2024 15:32 IST
ख़ास बातें
  • एक विशालकाय एस्‍टरॉयड आ रहा पृथ्‍वी के करीब
  • Asteroid 2008 OS7 का साइज स्‍टेडियम के जितना
  • हालांकि इसके पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है

ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं। यह मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है।

Asteroid : एस्‍टरॉयड का हमारी पृथ्‍वी के करीब आना जारी है। ये आसमानी चट्टानें वैज्ञानिकों को अलर्ट पर ला देती हैं, क्‍योंकि अगर कोई एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह से टकरा जाए, तो बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की काबिलियत रखता है। वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले पृथ्‍वी से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था। बहरहाल, कल यानी 2 फरवरी को एक विशालकाय एस्‍टरॉयड, पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरने वाला है। इसके बारे में जानते हैं। 

अगले कुछ दिनों में जो एस्‍टरॉयड, धरती के करीब आ रहे हैं, उनमें Asteroid 2008 OS7 सबसे बड़ा है। नासा जेपीएल (Nasa JPL) के अनुसार यह 2 फरवरी को 28 लाख 50 हजार किलोमीटर की दूरी से हमारे ग्रह के करीब से गुजरेगा। 890 फीट आकार का Asteroid 2008 OS7 एक इनडोर स्‍टेडियम के साइज का है। 
Advertisement

हालांकि इसके पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है। लेकिन वैज्ञानिक तब तक इस पर नजर बनाए रखेंगे, जबतक यह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चला जाता। 

2 फरवरी को दो अन्‍य एस्‍टरॉयड भी पृथ्‍वी के करीब आ रहे हैं। इनका आकार किसी विमान के बराबर हो सकता है। इनमें से एस्‍टरॉयड (2024 BJ3) का साइज लगभग 71 फीट है और यह 8 लाख 57 हजार किलोमीटर की दूरी से हमारे ग्रह को पार करेगा। 
Advertisement

नासा के अनुसार, एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जिस तरह हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 
Advertisement
ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं। यह मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। अबतक खोजे गए सभी एस्‍टरॉयड का कुल द्रव्‍यमान पृथ्‍वी के चंद्रमा से कम है।   
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  10. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.