Asteroid : 5 एस्‍टरॉयड दौड़ रहे पृथ्‍वी की तरफ! 4 का आकार प्‍लेन जितना बड़ा, क्‍या हो जाएगी टक्‍कर?

Asteroid : आज हमारी पृथ्‍वी के करीब आ रहा पहला एस्‍टरॉयड है (2023 LN1)। करीब 200 फुट साइज का यह एस्‍टरॉयड एक एयरोप्‍लेन जितना बड़ा हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 जुलाई 2023 12:39 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने दी जानकारी
  • आज और कल 5 एस्‍टरॉयड्स से होगा सामना
  • 200 फुट तक है एस्‍टरॉयड्स का आकार

नासा ने इन एस्‍टरॉयड्स को पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक माना है। हालांकि इनके हमारे ग्रह से टकराने की संभावना नहीं है।

Photo Credit: Nasa

हमारी पृथ्‍वी हर रोज एस्‍टरॉयड्स (Asteroid) का सामना करती है। जब भी कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब से गुजरता है, तो स्‍पेस एजेंसियां उसकी निगरानी करती हैं। एस्‍टरॉयड की दिशा पृथ्‍वी की ओर हो और वह हमारे ग्रह से टकरा जाए, तो बड़ी तबाही मचा सकता है। इसी वजह से अगले 2 दिन अहम होने वाले हैं। आज और कल 5 एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजरेंगे। इनमें से कुछ चट्टानें विशाल हैं। ये हमारे ग्रह के लिए कितनी खतरनाक हो सकती हैं, आइए जानते हैं। 

नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी के अनुसार, आज हमारी पृथ्‍वी के करीब आ रहा पहला एस्‍टरॉयड है (2023 LN1)। इस चट्टानी आफत का पता इसी साल चला है। करीब 200 फुट साइज का यह एस्‍टरॉयड एक एयरोप्‍लेन जितना बड़ा हो सकता है। यह एस्‍टरॉयड्स के ऐटन ग्रुप से ताल्‍लुक रखता है और जब पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब दोनों के बीच दूरी 68 लाख 60 हजार किलोमीटर रह जाएगी। यह दूरी आपको ज्‍यादा लग सकती है, लेकिन अंतरिक्ष की विशालता और एस्‍टरॉयड्स की रफ्तार के आगे कुछ भी नहीं। 
Advertisement

पृथ्‍वी के करीब आज आ रहा दूसरा एस्‍टरॉयड है (2018 NW)। इसका आकार 31 फुट है, जो एक बस जितना बड़ा हो सकता है। यह एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से संबंधित है और जब पृथ्‍वी के सबसे करीब आएगा, तब दोनों के बीच दूरी 69 लाख 10 हजार किलोमीटर रह जाएगी।  

इनके अलावा, कल यानी 11 जुलाई को 3 एस्‍टरॉयड धरती के करीब आएंगे। तीनों का ही आकार एयरोप्‍लेन के जितना है और इन्‍हें इसी साल खोजा गया है। एस्‍टरॉयड (2023 MD2) और (2023 MQ1) 150 फुट साइज के हो सकते हैं, जबकि (2023 NE) का आकार 130 फुट हो सकता है। इनमें से एस्‍टरॉयड (2023 MD2) महज 13 लाख 30 हजार किलोमीटर नजदीक से पृथ्‍वी को क्रॉस करेगा, जबकि अन्‍य दो एस्‍टरॉयड लगभग 26 लाख किलोमीटर दूरी से पृथ्‍वी के पास से गुजरेंगे। 
Advertisement

नासा ने इन एस्‍टरॉयड्स को पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक माना है। हालांकि इनके हमारे ग्रह से टकराने की संभावना नहीं है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.