2 दिनों में 4 एस्टरॉयड से होने वाला है धरती का सामना! 28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से आ रहीं चट्टानें!

कल यानि 2 जून को भी 2 एस्टरॉयड धरती की ओर बढ़ रहे होंगे और इसके बेहद करीब आ जाएंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जून 2023 10:32 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एस्टरॉयड्स पर नजर रखती है।
  • नासा ने आज 2 एस्टरॉयड्स के पृथ्वी की ओर आने का अलर्ट जारी किया है।
  • कल यानि 2 जून को भी 2 एस्टरॉयड धरती की ओर बढ़ रहे होंगे।

स्पेस में खोजबीन करने वाली अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एस्टरॉयड्स पर नजर रखती है।

Photo Credit: Pixabay

अंतरिक्ष की दुनिया रहस्यों से भरी है। पृथ्वी से आगे या पीछे मौजूद सौरमंडलीय ग्रहों के बारे में भी अभी तक अंतरिक्ष वैज्ञानिक बहुत थोड़ी ही जानकारी जुटा पाए हैं। फिर अरबों प्रकाशवर्ष दूर अंतरिक्ष अपने साथ क्या समेटे हुए है, इसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल है। यहां तक कि सौरमंडल में ही कई तरह के खगोलीय पिंड मौजूद हैं, जिनमें ग्रहों के उपग्रह, उल्का पिंड, धूमकेतु, एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह आदि गिनती में आते हैं। इनमें से एस्टरॉयड से किसी ग्रह को बहुत खतरा हो सकता है। ये आकार में बहुत बड़े होते हैं। और अगर धरती से टकरा जाएं तो जान-माल का भारी नुकसान कर सकते हैं। यहां तक कि बड़े शहरों का नाम-ओ-निशान तक मिटा सकते हैं। 

स्पेस में खोजबीन करने वाली अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एस्टरॉयड पर नजर रखती है। नासा ने आज 2 एस्टरॉयड्स के पृथ्वी की ओर आने का अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ये अलर्ट जारी करती है। जिसके मुताबिक 1 जून को एस्टरॉयड 2023 KE5 धरती के पास आने वाला है। यह 77 फीट का खगोलीय पिंड है जो एक बड़े हवाई जहाज जितना है। यह धरती से 2,260,000 किलोमीटर यानि कि लगभग 22 लाख किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरने वाला है। यह एस्टरॉयड अमर ग्रुप (Amar group) से संबंधित बताया जा रहा है। इसकी स्पीड 28,800 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह 1013 दिनों में सूर्य का एक चक्कर पूरा करता है। 
Advertisement

आज ही एक और एस्टरॉयड से धरती का सामने होने वाला है। यह 2023 JM1 नामक एस्टरॉयड है जो धरती की ओर आने वाला है। इसका साइज 72 फीट का है। ये दोनों ही एस्टरॉयड एयरप्लेन जितने बड़े हैं। 2023 JM1 नाम के एस्टरॉयड की पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचने पर दूरी 3,870,000 किलोमीटर बताई गई है। वहीं, नासा ने ऐसे किसी खतरे की चेतावनी अभी तक जारी नहीं की है जिसमें इनकी पृथ्वी से टक्कर का जिक्र किया गया हो। फिर भी, अंतरिक्ष वैज्ञानिक एस्टरॉयड को लेकर शांत नहीं बैठ सकते हैं, क्योंकि ये कभी भी अपनी दिशा बदल सकते हैं।

इसके अलावा कल का दिन भी पृथ्वी के लिए भारी होने वाला है। कल यानि 2 जून को भी 2 एस्टरॉयड धरती की ओर बढ़ रहे होंगे और इसके बेहद करीब आ जाएंगे। इनमें से एक 2023 KS2 नाम का एस्टरॉयड है। इसका साइज 68 फीट का है। यह चट्टानी टुकड़ा 3,950,000 किलोमीटर की दूरी से धरती के पास से गुजरने वाला है। यह एक छोटी बिल्डिंग जितना बड़ा है। वहीं, एक और एस्टरॉयड 2023 KZ2 भी कल धरती के करीब पहुंच रहा है। इसका साइज 63 फीट है और यह एक बड़े मकान जितने आकार का है। 
Advertisement

इन चारों एस्टरॉयड के लिए स्पेस साइंटिस्ट अलर्ट पर हैं। हाल ही में नासा ने एक एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया था। जो कि सीधा धरती से टकराने की दिशा में आगे बढ़ रहा था। लेकिन बाद में इसने अपनी दिशा बदल ली। यह जुलाई में पृथ्वी से सीधा टकराने वाला था। इसीलिए एस्टरॉयड्स पर नजर रखना बहुत जरूरी कहा जाता है। क्योंकि ये ग्रह के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित होते हैं और ग्रह पर गिरने की स्थिति भी पैदा हो सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.