• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • ब्राजील के आसमान में 21 UFO का तीन लड़ाकू विमानों ने किया था पीछा, 36 साल बाद सीनेट में हुई चर्चा

ब्राजील के आसमान में 21 UFO का तीन लड़ाकू विमानों ने किया था पीछा, 36 साल बाद सीनेट में हुई चर्चा

ब्राजील की सीनेट ने 24 जून को यूफोलॉजी विश्व दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर एक विशेष सत्र आयोजित किया। माना जाता है कि उसमें इस घटना पर चर्चा हुई।

ब्राजील के आसमान में 21 UFO का तीन लड़ाकू विमानों ने किया था पीछा, 36 साल बाद सीनेट में हुई चर्चा

कई घंटों तक चली इस घटना में 21 UFO देखने का दावा किया गया था।

ख़ास बातें
  • ब्राजील की सीनेट में मनाया गया वर्ल्‍ड यूएफओ डे
  • इसमें कई विशेषज्ञों को भी बुुलाया गया था
  • बताया जाता है कि सीनेट में 36 साल पुुरानी घटना पर बात हुई
विज्ञापन
UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट को लेकर सबसे ज्‍यादा चर्चा अमेरिका में होती है। इस साल मई महीने में हुई एक सुनवाई काफी अहम रही थी। 50 साल में पहली बार हुई अमेरिकी कांग्रेस की इस सुनवाई में UFO से जुड़ीं कई चौंकाने वाली बातें सामने आई थीं। इनमें से एक घटना ब्राजील से जुड़ी है और हाल ही में वहां की सीनेट में इस पर चर्चा भी हुई है। UFO से जुड़ा क्‍या है यह रहस्‍यमयी वाकया आइए जानते हैं। 

यह घटना करीब 36 साल पहले की बताई जाती है। ब्राजील में 19 मई 1986 की शाम आसमान में कई UFO देखे गए थे। तब 3 फाइटर जेट्स ने इनका पीछा किया था। बताया जाता है कि UFO की चौड़ाई तकरीबन 300 फीट थी और वह 18 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर रहे थे। कई घंटों तक चली इस घटना में 21 UFO देखने का दावा किया गया था। करीब 4 राज्‍यों में लोगों और मिलिट्री सैनि‍क घटना के गवाह बने थे।  

रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील की सीनेट ने 24 जून को यूफोलॉजी विश्व दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर एक विशेष सत्र आयोजित किया। सीनेटर लुइस एडुआर्डो ग्रेंजिरो गिरो और कुछ अन्य सीनेटरों ने यह सत्र बुलाने का अनुरोध किया था। सीनेटर गिरो काफी वक्‍त से UFO, एलियंस, तीसरी दुनिया जैसे विषयों से जुड़े हुए हैं। इस सत्र में क्‍या हुआ, इसकी बहुत जानकारी तो नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि ब्राजील के सांसदों को जानकारी देने के लिए सत्र में दुनिया भर के UFO एक्‍सपर्ट को बुलाया गया था। इसमें 1986 की शाम आसमान में हुई घटना के बारे मे बात होने की उम्‍मीद लगाई जा रही है। 

बताया जाता है कि 36 साल पहले वह वाकया रात 8 बजे साओ पाउलो शहर से शुरू हुआ था। एयर ट्रैफ‍िक कंट्रोलर सार्जेंट सर्जियो मोटा डा सिल्वा ने हवाई अड्डे के कंट्रोल टॉवर से आसमान में रोशनी देखे जाने की बात रिपोर्ट की थी। तब एयरपोर्ट की तरफ कोई विमान नहीं आ रहा था और जो रोशनी दिखी, वह कुछ देर में गायब हो गई। 

कुछ देर बाद वह चीज फ‍िर दिखी और ज्‍यादा चमकीली थी। सार्जेंट ने एयरपोर्ट रनवे की रोशनी को डिम किया, तो वह ऑब्‍जेक्‍ट करीब आया, लेकिन लाइट तेज करने पर दूर चला गया। लगभग उसी समय पर 
स्कूल ऑफ एरोनॉटिकल स्पेशलिस्ट्स (EEAR) के कैडेटों और अधिकारियों समेत 200 सैनिकों ने भी उस रोशनी को देखा था। उस रात कम से कम तीन विमानों ने यही ऑब्‍जेक्‍ट देखे जाने की बात रिपोर्ट की थी। ये ऑब्‍जेक्‍ट रडार की पकड़ में भी आए थे। जब इनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए लड़ाकू विमानों को भेजा गया, तो पायलटों ने जो देखा, उससे वह हैरान रह गए थे।

वो ऑब्‍जेक्‍ट आकाश में किसी भी तरह से उड़ सकते थे। रंग बदल सकते थे। ध्‍वन‍ि की रफ्तार का 15 गुना तक पहुंच सकते थे। ऐसे करीब 21 ऑब्‍जेक्‍ट उस रात रिपोर्ट हुए थे। खास बात यह है कि ब्राजीली एयरक्राफ्ट उन ऑब्‍जेक्‍ट तक पहुंच ही नहीं पाए। पलक झपकते ही वह रोशनियां गायब हो गईं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UFO, Brazil, World UFO Day, Brazil Senate, Aliens, science news latest

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »