2 किलोमीटर ऊंचा रेत का तूफान दिखा मंगल पर! नासा के Perseverance Rover ने बनाया वीडियो

इसकी स्पीड 19 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। घटना 30 अगस्त की बताई गई है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2023 14:22 IST
ख़ास बातें
  • पर्सेवरेंस रोवर को मौसम का एक अद्भुत नजारा मंगल पर देखने को मिला।
  • रोवर ने मंगल पर उठ रहे धूल के तूफान का नजारा कैमरा में कैद किया।
  • नासा का पर्सेवरेंस रोवर लगातार मंगल पर खोजबीन कर रहा है।

वर्तमान में पर्सेवरेंस रोवर मंगल के उत्तरी गोलार्ध में घूम रहा है। वहां पर इस वक्त गर्मियों का सीजन चल रहा है। 

नासा का पर्सेवरेंस रोवर लगातार मंगल पर खोजबीन कर रहा है। वहां के सैम्पल इकट्ठा कर रहा है। क्योंकि अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का सबसे महत्वाकांक्षी मिशन है धरती के बाहर अंतरिक्ष में कहीं जीवन की तलाश करना। पर्सेवरेंस रोवर को मंगल यात्रा के दौरान बहुत सी अजब चीजें भी मिली हैं जिनके बारे में अक्सर नासा अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपडेट भी देती रहती है। लेकिन अब पर्सेवरेंस रोवर को मौसम का एक अद्भुत नजारा मंगल पर देखने को मिला। 

मंगल ग्रह पर नासा का रोवर पर्सेवरेंस जेजेरो क्रेटर में खोजबीन कर रहा था। यहां पर चलते हुए उसे मंगल के मौसम का ऐसा नजारा मिला जो अभी तक नहीं देखा गया था। रोवर ने मंगल पर उठ रहे धूल के तूफान का नजारा देखा और उसे कैमरा में कैद कर लिया। यह तूफान मंगल पर पूर्व से पश्चिम की ओर चल रहा था। इसकी स्पीड 19 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। घटना 30 अगस्त की बताई गई है जब यह तूफान थोरोफेअर रिज से होकर गुजर रहा था। नासा ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। देखें- 
 
नासा के मंगल ग्रह के वीडियो में देखा जा सकता है कि मंगल की धूल से भरा ये तूफान जेजेरो क्रेटर के पश्चिमी रिंग से गुजर रहा है। वीडियो 21 फ्रेम से मिलाकर बना है। प्रत्येक फ्रेम में 4 सेकेंड का वीडियो है। वीडियो को 20 गुना स्पीड में दिखाया गया है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि डेटा के आधार पर यह तूफान थोरोफेयर रिज से 4 किलोमीटर की दूरी पर था। इसका फैलाव 60 मीटर तक बताया गया है। वीडियो में इसके नीचे का हिस्सा ही दिखाई दे रहा है जो कि 118 मीटर का बताया गया है। जबकि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह लगभग 2 किलोमीटर ऊंचा रहा होगा। 

रेत के तूफान पृथ्वी पर भी अक्सर उठते रहते हैं। ये तब बनते हैं जब ऊपर उठती गर्म हवा नीचे आ रही ठंडी हवा से मिल जाती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगल पर यह कई गुना बड़े पैमाने पर होता है। इसलिए वहां के तूफान ज्यादा बड़े और ऊंचे होते हैं। वर्तमान में पर्सेवरेंस रोवर मंगल के उत्तरी गोलार्ध में घूम रहा है। वहां पर इस वक्त गर्मियों का सीजन चल रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.