Asteroid : 350 फुट का एस्‍टरॉयड आ रहा पृथ्‍वी के करीब, क्‍या मचा देगी तबाही? जानें

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 मार्च 2024 16:00 IST
ख़ास बातें
  • आज 2 एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आ रहे
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने दी जानकारी
  • दोनों के पृथ्‍वी से टकराने की नहीं है संंभावना

‘एस्‍टरॉयड 2015 FM34’ का संबंध अपोलो ग्रुप्‍स के एस्‍टरॉयड से है। ये पृथ्‍वी को पार करने वाले एस्‍टरॉयड होते हैं।

Asteroid coming towards earth : एस्‍टरॉयड का पृथ्‍वी के करीब आना जारी है। फरवरी महीने में कई बड़ी चट्टानी आफतों ने हमारे ग्रह को डराया था। यह सिलसिला रुका नहीं है और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) को रोज नए एस्‍टरॉयड के बारे में पता चल रहा है। इनकी मॉनिटरिंग करना वैज्ञानिकों की मजबूरी है। अगर एस्‍टरॉयड अपनी दिशा से भटककर पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था। 

आज यानी 12 मार्च को दो एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आ रहे हैं। इनमें से एक का आकार करीब 350 फुट है, जो किसी मल्‍टी‍स्‍टोरी बिल्डिंग के बराबर है। नासा जेपीएल (Nasa JPL) के अनुसार, ‘एस्‍टरॉयड 2015 FM34' उसका नाम है। 
Advertisement

यह करीब 39 हजार 837 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर आ रहा है। जब यह पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरेगा, तब दोनों के बीच दूरी 74 लाख 20 हजार किलोमीटर रह जाएगी। इसी वजह से इसे पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक माना गया है। हालांकि एस्‍टरॉयड के धरती से टकराने की संभावना नहीं है। पर वैज्ञानिक इसे तबतक मॉनिटर करेंगे, जबतक यह ग्रह से बहुत दूर नहीं चला जाता। 

‘एस्‍टरॉयड 2015 FM34' का संबंध अपोलो ग्रुप्‍स के एस्‍टरॉयड से है। ये पृथ्‍वी को पार करने वाले एस्‍टरॉयड होते हैं। जैसाकि नाम से ही पता चलता है इस एस्‍टरॉयड को साल 2015 में खोजा गया था। 
Advertisement

एक और एस्‍टरॉयड जो आज पृथ्‍वी के करीब आ रहा है, उसका नाम है- एस्‍टरॉयड (2024 EG2)। इसका आकार एक एयरोप्‍लेन जितना है। जब यह हमारे ग्रह के पास आएगा तब दोनों के बीच दूरी 6 लाख 42 हजार किलोमीटर रह जाएगी। हालांकि इसके भी पृथ्‍वी से टकराने की आशंका नहीं है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  2. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.