Xiaomi Notebook Air का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने नए मी नोटबुक एयर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। 12.5 इंच वाला यह वेरिएंट इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर से लैस है।

Xiaomi Notebook Air का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Photo Credit: Mi.com

Xiaomi Notebook Air का नया वेरिएंट लॉन्च

ख़ास बातें
  • 12.5 इंच वाले इस Mi Laptop में इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर है
  • विंडोज 10 होम एडिशन पर चलता है Mi Notebook Air
  • चीनी मार्केट में Xiaomi Mi Notebook Air का दाम है 3,999 चीनी युआन
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने नए मी नोटबुक एयर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। 12.5 इंच वाला यह वेरिएंट इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर से लैस है। इसका डिजाइन काफी हद तक 12.5 इंच वाले मी नोटबुक एयर से मिलता जुलता है जो इंटेल कोर एम3 प्रोसेसर के साथ आता है। नोटबुक की प्री-सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा JD.com पर भी हो रही है। प्रमुख फीचर्स की बात करें तो Mi Notebook Air में 12.5 इंच डिस्प्ले, 4 जीबी तक रैम, 4 जी कनेक्टिविटी और 256 जीबी स्टोरेज है।
 

Mi Notebook Air (12.5 इंच) स्पेसिफिकेशन

चीनी मार्केट में इंटेल कोर आई5 वेरिएंट का दाम 3,999 चीनी युआन (लगभग 40,500 रुपये) है। प्री-सेल में Xiaomi Mi Notebook Air केवल सिल्वर रंग में ही उपलब्ध है। 100 चीनी युआन का भुगतान कर आप डिवाइस के लिए एडवांस बुकिंग करा सकते हैं। 12.5 इंच वाला मी नोटबुक एयर वेरिएंट में फुल एचडी डिस्प्ले (920x1080 पिक्सल) है। यह विंडोज 10 होम एडिशन, सातवीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई5-7वाई54 प्रोसेसर के साथ इंटेल एचडी ग्राफिक्स 615, 4 जीबी तक रैम और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज से लैस है।

फ्रंट पैनल पर 1 मेगापिक्सल का वेब कैमरा है जो 720 पी वीडियो कॉल सपोर्ट के साथ आएगा। शाओमी दावा करती है कि Mi Notebook Air 12.5 इंच वेरिएंट 1 सी फास्ट चार्ज सपोर्ट, ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक में 8 घंटे, लोकल वीडियो प्लेबैक और वेब ब्राउजिंग में 7.5 घंटे का बैकअप देता है। नोटबुक की लंबाई-चौड़ाई 292x202x12.9 मिलीमीटर और वजन 1.07 किलोग्राम है। इसमें आपको बैकलिट कीबोर्ड, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, यूएसबी 3.0 पोर्ट, एचडीएमआई और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 4.1, वाई-फाई 802.11एसी, 4 जी सपोर्ट मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi Notebook Air, Xiaomi, Xiaomi Mi Notebook Air
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »