Mi Notebook और Mi Notebook Horizon Edition लैपटॉप आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट

Mi Notebook और Mi Notebook Horizon Edition भारत में Xiaomi के पहले लैपटॉप हैं, हालांकि कंपनी इससे पहले चीन में कई लैपटॉप मॉडल लॉन्च कर चुकी है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 जून 2020 09:17 IST
ख़ास बातें
  • Mi Notebook और Mi Notebook Horizon Edition आज दोपहर 12 बजे होंगे लॉन्च
  • लैपटॉप में मिलेगी 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  • Mi Notebook 10th जनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस होगा

Mi Notebook और Mi Notebook Horizon Edition Xiaomi के भारत में पहले लैपटॉप हैं

Xiaomi आज भारत में Mi Notebook और Mi Notebook Horizon Edition लैपटॉप लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी के पहले लैपटॉप होंगे, जिन्हें भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इससे पहले कंपनी चीन में कई लैपटॉप मॉडल लॉन्च कर चुकी है। हालांकि, इन लैपटॉप के बारे में ज्यादा जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन कुछ टीज़र्स के जरिए कुछ फीचर्स और हार्डवेयर की जानकारी पेश की जा चुकी है जो कि हम इन दोनों ही लैपटॉप में होने की उम्मीद कर सकते हैं। यह लैपटॉप पतले बेजल्स, दमदार बैटरी लाइफ और लेटेस्ट जनरेशन इंटेल प्रोसेसर से लैस होंगे। हालांकि, कीमत की जानकारी लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी।
 

Mi Notebook models livestream: How to watch

COVID-19 महामारी के कारण बाकि लॉन्च इवेंट की तरह इस इवेंट को भी ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसकी लाइवस्ट्रीमिंग आप Xiaomi की वेबसाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया माध्यमों जैसे फेसबुक व यूट्यूब पर देख सकते हैं।
Advertisement
 

Mi Notebook specifications

Mi Notebook और Mi Notebook Horizon Edition दोनों ही आज लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से पहले इन दोनों ही लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारियों का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, शाओमी ने टीज़र ज़ारी करके हुए बताया था कि मी नोटबुक में 10th जनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही कंपनी ने यह भी खुलासा किया था कि इस लैपटॉप में 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। मी नोटबुक फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। जैसे कि हमने बताया इस लैपटॉप में पतले बेजल्स और सार्वधिक स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया जाएगा।
 

Mi Notebook Horizon Edition specifications (expected)

मी नोटबुक हॉरिज़ोन एडिशन में 14 इंच फुल-एचडी बेजल-लेस स्क्रीन दी जाएगी। इसके साथ लैपटॉप में एसएसडी स्टोरेज और डीटीएस ऑडियो सपोर्ट आएगा। इस लैपटॉप में भी 10th जनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर दिया जा सकता है और इसकी बैटरी लाइफ भी 12 घंटे की हो सकती है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good value for money
  • Portable and stylish
  • Good overall performance
  • Bad
  • No integrated webcam
  • No USB Type-C port or SD card slot
  • Soldered, non-upgradeable RAM
  • Gets hot when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

एनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स250

वज़न

1.50 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  11. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.