• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Mi Beard Trimmer 2C: एक बार चार्ज करने पर 4 हफ्तों तक चलने वाला Xiaomi Beard Trimmer 2C लॉन्च, जानें कीमत

Mi Beard Trimmer 2C: एक बार चार्ज करने पर 4 हफ्तों तक चलने वाला Xiaomi Beard Trimmer 2C लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi ने गुरूवार को अपना खास होम सॉल्यूशंस ईवेंट Smarter Living 2023 आयोजित किया था।

Mi Beard Trimmer 2C: एक बार चार्ज करने पर 4 हफ्तों तक चलने वाला Xiaomi Beard Trimmer 2C लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Mi Beard Trimmer 2C स्टील के बने सेल्फ शार्पनिंग ब्लेड्स के साथ आता है

ख़ास बातें
  • इसमें पांच तरह के ब्लेड दिए गए हैं
  • ट्रिमर स्टील के बने सेल्फ शार्पनिंग ब्लेड्स के साथ आता है
  • बैटरी बचाने के लिए इसमें ट्रेवल लॉक फीचर भी है।
विज्ञापन
Xiaomi ने गुरूवार को अपना खास होम सॉल्यूशंस ईवेंट Smarter Living 2023 आयोजित किया था। इस ईवेंट में कंपनी ने कई प्रोडक्ट्स पेश किए। इन IoT डिवाइसेज में एयर प्यूरिफायर से लेकर वैक्यूम क्लीनर और स्मार्ट टीवी तक शामिल थे। इसी के साथ कंपनी ने पुरुषों के लिए अपना नया Beard Trimmer 2C भी पेश किया। यह Mi Beard Trimmer 1C के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया गया है। कॉम्पेक्ट डिजाइन और एलईडी डिस्प्ले के साथ आने वाला ये ट्रिमर आपकी सभी ग्रूमिंग जरूरतों को पूरा करता है, जैसा कि कंपनी का कहना है। आईए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं। 
 

Mi Beard Trimmer 2C price

Xiaomi की लेटेस्ट ग्रूमिंग किट Xiaomi Beard Trimmer 2C की कीमत 1,199 रुपये है, लेकिन इसकी शुरुआती कीमत 1099 रुपये रखी गई है जो कि सेल के पहले तीन दिनों तक वैध रहेगी। इस ट्रिमर को पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon, Flipkart से 16 अप्रैल से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Xiaomi Website और स्टोर्स पर भी यह खरीद के लिए उपलब्ध होगा। 
 

Mi Beard Trimmer 2C Specifications

शाओमी बियर्ड ट्रिमर 2सी के फीचर्स की बात करें तो यह दाढ़ी के अलावा सिर, नाक, कान आदि के बालों के लिए भी उपयुक्त बताया गया है। इसमें पांच तरह के ब्लेड दिए गए हैं जो पांच अलग अलग अंगों के लिए डिजाइन किए गए हैं। सिर के बालों और दाढ़ी की ट्रिमिंग के लिए इसमें 0.5mm से 20mm तक कॉम्ब साथ में आता है। एक U शेप वाला ब्लेड इसमें अलग से दिया गया है। 

ट्रिमर स्टील के बने सेल्फ शार्पनिंग ब्लेड्स के साथ आता है, यानि कि ब्लेड्स को शार्प करने की जरूरत नहीं होगी। एक ब्लेड 0.5mm ट्रिमिंग प्रीसीजन के लिए भी मिल जाता है और इसमें 40 लेंथ सेटिंग्स दी गई हैं। यह एक चार्जिंग डिवाइस है जिसके लिए कहा गया है कि एक बार चार्ज करने पर 4 हफ्तों तक चल जाता है। इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट चार्जिंग फीचर है। साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। बैटरी बचाने के लिए इसमें ट्रेवल लॉक फीचर भी है। यह Mi Beard Trimmer 1C के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  9. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  10. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »