शाओमी मी नोटबुक एयर का नया वेरिएंट शुक्रवार को होगा लॉन्च

शाओमी मी नोटबुक एयर का नया वेरिएंट शुक्रवार को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी का पहला लैपटॉप मी नोटबुक एयर जुलाई में हुआ था लॉन्च
  • 23 दिसंबर को बीजिंग में एक इवेंट में नए वेरिएंट को पेश किया जाएगा
  • इनवाइट इमेज के आधार पर कहा जा सकता है कि यह 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा
विज्ञापन
शाओमी ने अपने पहले लैपटॉप मी नोटबुक एयर को इस साल जुलाई महीने में ही लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसका अपग्रेडेड वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी के इनवाइट के मुताबिक, 23 दिसंबर को बीजिंग में होने वाले एक इवेंट में नए वेरिएंट को पेश किया जाएगा।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि नए वेरिएंट में क्या-कुछ खास होगा। हालांकि, गिज़मोचाइना द्वारा साझा किए गए इनवाइट इमेज के आधार पर कहा जा सकता है कि यह 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बदलाव सिर्फ 4जी सपोर्ट को लेकर ही है। लेकिन शुक्रवार को होने वाले इवेंट में ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।

याद रहे कि 13.3 मी नोटबुक एयर की कीमत 4,999 चीनी युआन (करीब 51,400 रुपये) है जबकि 12.5 इंच डिस्प्ले वाले मी नोटबुक एयर की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,300 रुपये)।

मी नोटबुकक एयर को 13.3 इंच और 12.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले में लॉन्च किया गया था। इस लैपटॉप में एज-टू-एज ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फुल मेटल बॉडी से बने इस लैपटॉप में एक फुल साइज़ कीबोर्ड बैकलिट बटन हैं। शाओमी मी नोटबुक एयर का डाइमेंशन 309.6x210.9x14.8 मिलीमीटर वज़न 1.28 किलोग्राम है।

13.3 इंच वाले मी नोटबुक एयर में छठवीं जेनरेशन का इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर, एक जीबी जीडीडीआर5 वीरैम और एक 256 जीबी पीसीआईई एसएसडी है। इसके अलावा एक एक्सपेंडेबल एसएसडी स्लॉट भी दिया गया है। मी नोटबुक एयर की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि लैपटॉप में दी गई बैटरी 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। कंपनी के मुताबिक बैटरी 9.5 घंटे तक चलेगी। इस लैपटॉप में एकेजी कस्टम ग्रेडडुअल स्पीकर दिए गए हैं। यह लैपटॉप डॉल्बी डिजिटल साउंड सपोर्ट करता है।

मी नोटबुक एयर के 12.5 इंच डिस्प्ले वेरिएंट का वज़न 1.07 किलोग्राम है और इसकी बैटरी के 11.5 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। यह लैपटॉप 12.9 एमएम पतला है। इस वेरिएंट में इंटेल कोर एम3 प्रोसेसर और 4 जीबी रैंम है। 128 जीबी एसएसडी है। लैपटॉप में एक दूसरा एसएसडी स्लॉट भी है।

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला मी नोटबुक एयर मी क्लाउड के साथ सिंक किया जा सकता है। और इसे मी बैंड के साथ अनलॉक किया जा सकता है।  गेम के लिए शाओमी ने इस लैपटॉप में एनविडिया जीफोर्स 940एमएक्स ग्राफिक्स कार्ड दिया है।  इस लैपटॉप में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग और दो यूएसबी स्लॉट हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, PC, Laptops, Mi Notebook Air, Mi Notebook Air Successor
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  3. Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  4. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
  5. GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  7. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  9. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  10. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »