Xiaomi ने लॉन्च किए दो नए लैपटॉप, जानें इनकी खासियतें

Mi Notebook Air 12.5-Inch (2019) को एक दिन पहले लॉन्च करने के बाद Xiaomi ने अपने नोटबुक लैपटॉप के दो नए वेरिएंट उतारे हैं।

Xiaomi ने लॉन्च किए दो नए लैपटॉप, जानें इनकी खासियतें
ख़ास बातें
  • मी नोटबुक एयर 13.3 इंच (2019) मॉडल की कीमत करीब 55,600 रुपये है
  • मी नोटबुक 15.6 इंच (2019) मॉडल की कीमत करीब 44,300 रुपये
  • इंटल कोर आई5 प्रोसेसर से लैस हैं Xiaomi के ये दोनों लैपटॉप
विज्ञापन
Mi Notebook Air 12.5-Inch (2019) को एक दिन पहले लॉन्च करने के बाद Xiaomi ने अपने नोटबुक लैपटॉप के दो नए वेरिएंट उतारे हैं। Xiaomi ने वीबो पर Mi Notebook Air 13.3-inch (2019) और Mi Notebook 15.6-inch (2019) वेरिएंट लॉन्च करने की जानकारी दी। दोनों ही लैपटॉप इंटल कोर आई5 सीपीयू और 8 जीबी तक रैम के साथ आते हैं। Mi Notebook 15.6 (2019) को अभी चीन में ही उपलब्ध कराया गया है।

मी नोटबुक एयर 13.3 इंच (2019) मॉडल की कीमत 5,399 चीनी युआन (करीब 55,600 रुपये) है। यह 13.3 इंच डिस्प्ले, आठवें जेनरेशन इंटल कोर आई5 क्वाड-कोर प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स250 ग्राफिक्स कार्ड, 8 जीबी रैम और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज के साथ आता है। 13.3 इंच वाले मॉडल के कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट, एक यूएसबी 3.0 पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो शामिल हैं। इस लैपटॉप का वज़न 1.3 किलोग्राम है। Xiaomi का कहना है कि यह कूलिंग के लिए मेटल फैन के साथ आता है। लैपटॉप डॉल्बी सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी से लैस है। Mi Notebook Air 13.3-inch (2019) की बिक्री चीन में शुरू हो चुकी है।

अब बात मी नोटबुक 15.6 इंच (2019) की। इस मॉडल की कीमत 4,299 चीनी युआन (करीब 44,300 रुपये) है। यह 15.6 इंच का फुल-एचडी 1080 पिक्सल डिस्प्ले, इंटल कोर आई5 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स110 जीपीयू, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस लैपटॉप में एमएस ऑफिस पहले से इंस्टॉल है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, मी नोटबुक एयर के 12.5 इंच (2019) वाले मॉडल के इंटेल कोर एम3 और 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन (लगभग 38,400 रुपये) है। इंटेल कोर एम3 और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 42,700 रुपये) है। इंटेल कोर आई5 और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,299 चीनी युआन (लगभग 45,900 रुपये) है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Notebook Air
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »