Xiaomi का पहला लैपटॉप होगा Mi Notebook, नए वेरिएंट की मिली जानकारी

पुराने टीज़र में शाओमी ने #MiNotebook हैशटैग का इस्तेमाल किया था, जिससे नए लॉन्च की जानकारी मिली थी। हालांकि, अब शाओमी के अधिकारियों द्वारा किए इन पब्लिक पोस्ट से अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले लैपटॉप की अधिकारिक ब्रांडिंग पुख्ता हो गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 जून 2020 15:44 IST
ख़ास बातें
  • Mi Notebook Horizon Edition बॉक्स की तस्वीर आई सामने
  • मी नोटबुक हॉरिज़न एडिशन में मिलेगी 10 घंटे की बैटरी लाइफ
  • Mi Notebook, भारत में कंपनी का पहला लैपटॉप

11 जून को लॉन्च होने वाला है Mi Notebook

भारतीय मार्केट में Xiaomi का पहला लैपटॉप 11 जून को लॉन्च होने वाला है। आधिकारिक लॉन्च से पहले, Xiaomi ने पुष्टि कर दी है कि आगामी मी लैपटॉप का नाम Mi Notebook होगा। इसके साथ ही Mi Notebook Horizon Edition ऑनलाइन सामने आया है। टिप्सटर ने स्पेशल एडिशन लैपटॉप के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक की है। बता दें, कंपनी Redmi और Mi ब्रांड के तहत कई लैपटॉप चीन में लॉन्च कर चुकी है, लेकिन पहली बार होगा कि कंपनी अपना कोई लैपटॉप भारत में पेश करने जा रही है।

Xiaomi India के चीफ मनु कुमार जैन और मार्केटिंग हेड अनुज शर्मा ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में Mi Notebook की ब्रांडिंग और Mi Notebook Horizon Edition का बॉक्स नज़र आया है। माना जा रहा है कि यह Mi Notebook मॉडल का एक अन्य एडिशन होगा।

पुराने टीज़र में शाओमी ने #MiNotebook हैशटैग का इस्तेमाल किया था, जिससे नए लॉन्च की जानकारी मिली थी। हालांकि, अब शाओमी के अधिकारियों द्वारा किए इन पब्लिक पोस्ट से अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले लैपटॉप की अधिकारिक ब्रांडिंग पुख्ता हो गई है।

लेटेस्ट तस्वीरों में दिखा है कि Mi Notebook Horizon Edition रेगुलर मी नोटबुक से कुछ अलग ऑफर्स ग्राहकों के लिए पेश करेगा। टिप्सटर इशान अग्रवाल का दावा है कि यह स्पेशल एडिशन 14 इंच हॉरिज़न ऐज बेजल-लेस डिस्प्ले और एसएसडी स्टोरेज के साथ आएगा। साझा की गई तस्वीर में भी साफ दिखा है कि यह लैपटॉप का यह नया मॉडल डीटीएस ऑडियो और 10-घंटे बैटरी लाइफ के साथ आएगा।
Advertisement

गुरुवार को शाओमी ने अपने ट्विटर हैंडल पर 7 सेकेंड का एक टीज़र वीडियो साझा किया, जिसमें भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले Mi Notebook के 12 घंटे की बैटरी लाइफ का ज़िक्र था। इस वीडियो में एक घड़ी 12 घंटे चलती दिख रही है, जिसका इशारा इस लैपटॉप के 12 घंटे की बैटरी लाइफ की ओर है। इसके अलावा हाल ही में कंपनी ने यह भी जानकारी दी थी कि इस लैपटॉप में सार्वधिक स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ स्लिम बेजल्स दिए जाएंगे।
Advertisement

गौरतलब है कि शाओमी लॉन्च से पहले अपने प्रोडक्ट को लेकर काफी ज्यादा हाइप क्रिएट करती है। ऐसे में यह मानना भी सुरक्षित होगा कि कंपनी 11 जून लॉन्च से पहले इस लैपटॉप के बारे में अन्य कई जानकारियां भी सार्वजनिक कर सकती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good value for money
  • Portable and stylish
  • Good overall performance
  • Bad
  • No integrated webcam
  • No USB Type-C port or SD card slot
  • Soldered, non-upgradeable RAM
  • Gets hot when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

एनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स250

वज़न

1.50 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Notebook Horizon Edition, Mi Notebook, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.