विंडोज 10 का मुफ्त अपग्रेड शुक्रवार तक ही उपलब्ध, यह है आपके लिए आखिरी मौका

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 28 जुलाई 2016 15:51 IST
ख़ास बातें
  • विंडोज 10 का मुफ्त अपग्रेड 29 जुलाई तक मिलेगा
  • 30 जुलाई से अपग्रेड के लिए कम से कम 8,000 रुपये चुकाने पड़ेंगे
  • माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 के लिए अपनाई है आक्रामक रणनीति
यह कहना गलत नहीं होगा कि लॉन्च किए जाने के बाद से विंडोज 10 का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कंपनी इस ऑपरेटिंग सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर इतनी आक्रमक थी कि उसने पुराने विंडोज यूज़र को नए विंडोज 10 वर्ज़न का अपग्रेड मुफ्त में उपलब्ध करा दिया। हालांकि, इस शुक्रवार (29 जुलाई) के बाद से यह अपग्रेड मुफ्त में नहीं उपलब्ध रहेगा।

जी हां, विंडोज 10 को लॉन्च हुए करीब 1 साल का वक्त बीत चुका है और इस शनिवार से माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज 10 होम पाने के लिए आपको 119 डॉलर (करीब 8,000 रुपये) चुकाने पड़ेंगे।
Advertisement

रेडमंड स्थित इस कंपनी ने पिछले साल 29 जुलाई को विंडोज 10 को आम यूज़र के लिए रोल आउट किया था। इसे विंडोज 7 और विंडोज 8.1 पर चल रहे डिवाइस के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया गया था। नए ऑपरेटिंग सिस्टम को लैपटॉप, पीसी, टैबलेट और एक्सबॉक्स वन कंसोल में इस्तेमाल किया जाता है।

फ्री अपग्रेड का विकल्प सिर्फ इंटरप्राइज एडिशन के मालिकों के लिए नहीं उपलब्ध था। यह एडिशन बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए होता है।
Advertisement

अगर आप मुफ्त अपग्रेड पाने के तरीके के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे विंडोज 10 इंस्टॉलेशन गाइड को पढ़ें।
Advertisement

इस अपग्रेड के साथ सबसे बड़ी खराबी यह है कि कंपनी ने इसकी बेहद ही आक्रामक मार्केटिंग की। इसकी शिकायत कई यूज़र ने की थी जिसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने थोड़ा संयम बरतने का फैसला किया।

विंडोज ने नए वर्ज़न में अपग्रेड करने का सुझाव इतनी बार दिया कि कई यूज़र इससे परेशान हो गए। कंपनी की आक्रामक रणनीति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि माइक्रोसॉफ्ट पर कई बार यूज़र की इज़ाजत के बिना विंडोज 10 डाउनलोड और इंस्टॉल करने का आरोप लगा।
Advertisement

एक बार तो कंपनी को एक महिला की इजाजत के बिना उसके पर्सनल कंप्यूटर पर विंडोज 10 इंस्टॉल करने के लिए हर्जाने के तौर पर 10 हज़ार डॉलर देना पड़ा। महिला ने शिकायत की थी कि इस अपडेट के कारण उसके कुछ ज़रूर फाइल खो गए थे।
Advertisement

दूसरी तरफ, अगस्त महीने में कंपनी विंडोज 10 का एनिवर्सरी अपडेट जारी करेगी। इसकी जानकारी मार्च महीने में आयोजित कंपनी के वार्षिक बिल्ड कॉन्फ्रेंस में दी गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Laptops, Microsoft, PC, Windows 10, Windows 10 Free Upgrade
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.