Tecno ने 16GB रैम, 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ MegaBook T1 लैपटॉप किया पेश, जानें डिटेल्स

Tecno MegaBook T1 के लिए कंपनी ने अभी तक प्राइस का खुलासा नहीं किया है।

Tecno ने 16GB रैम, 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ MegaBook T1 लैपटॉप किया पेश, जानें डिटेल्स

Photo Credit: Tecno

Tecno MegaBook T1 के लिए कंपनी ने अभी तक प्राइस का खुलासा नहीं किया है।

ख़ास बातें
  • डिस्प्ले में 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है।
  • इसका चिपसेट Intel Core i7 है जो कि 11वीं जेनरेशन का प्रोसेसर है।
विज्ञापन
Tecno ने भारत में अपना नया लैपटॉप पेश किया है। यह Tecno MegaBook T1 लैपटॉप है जो कई आकर्षक फीचर्स के साथ आता है। इसमें 15.6 इंच डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में फुलएचडी रिजॉल्यूशन है और 350 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह वजन में काफी हल्का है और मात्र 1.48kg का है। आइए जानते हैं इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 
 

Tecno MegaBook T1 price

Tecno MegaBook T1 के लिए कंपनी ने अभी तक प्राइस का खुलासा नहीं किया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इस लैपटॉप को लिस्ट किया गया है, जहां पर इसके सभी स्पेसिफिकेशंस को डिटेल में बताया गया है। 
 

Tecno MegaBook T1 Specifications

टेक्नो मेगाबुक टी1 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें तो यह 15.6 इंच के FHD डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी मोटाई 14.8mm है। डिवाइस का वजन मात्र 1.48kg है। डिस्प्ले में 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। डिजाइन की बात करें तो इसके ऊपर एक चमकदार पट्टी दिखाई देती है, जो इसके लुक में चार चांद लगाती है। 

Tecno MegaBook T1 के कैमरा की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का वेबकैम दिया गया है। साउंड के लिए DTS सपोर्ट है और डुअल स्पीकर मिलते हैं। इसका चिपसेट Intel Core i7 है जो कि 11वीं जेनरेशन का प्रोसेसर है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 1TB तक स्टोरेज दी गई है। डिवाइस में 70Wh की बैटरी मिल जाती है। साथ में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। लैपटॉप Windows 11 OS पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो USB 3.0 पोर्ट, एक USB 3.1 पोर्ट, दो USB-C पोर्ट, एक HDMI पोर्ट, WiFi 6, और 3.5mm जैक दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »