16GB रैम, i7 प्रोसेसर, 15.6 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ Tecno के नए MEGABOOK T1 लैपटॉप लॉन्‍च, जानें प्राइस

Tecno MEGABOOK T1 : MEGABOOK T1 सीरीज को ऑफ‍िशियली 19 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। हालांकि अर्ली बर्ड ऑर्डर के तहत ये आ गए हैं।

16GB रैम, i7 प्रोसेसर, 15.6 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ Tecno के नए MEGABOOK T1 लैपटॉप लॉन्‍च, जानें प्राइस

टेक्‍नो ने इन लैैपटॉप्‍स को काफी स्लिम बनाया है। इसे बनाने में प्रीमियम नैनो-एल्‍युमीनियम अलॉय का इस्‍तेमाल हुआ है।

ख़ास बातें
  • टेक्‍नो के नए लैपटॉप 3 वेरिएंट में आते हैं
  • इन्‍हें 8 जीबी रैम से लेकर 16 जीबी रैम में पेश किया गया है
  • इन लैपटॉप को ऑफ‍िशियली 19 सितंबर से खरीदा जा सकेगा
विज्ञापन
टेक ब्रैंड ‘टेक्‍नो' (Tecno) ने भारत में उसकी नई लैपटॉप सीरीज को लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम है- MEGABOOK T1 सीरीज। टेक्‍नो के नए लैपटॉप 3 वेरिएंट में आते हैं और इंटेल के 11वीं जेनरेशन चिपसेट से लैस हैं। इन्‍हें 8 जीबी रैम से लेकर 16 जीबी रैम और 1 टीबी तक स्‍टोरेज से पैक किया गया है। डेनिम ब्लू, स्पेस ग्रे और मूनशाइन सिल्वर कलर ऑप्‍शंस में आने वाली MEGABOOK T1 सीरीज को ऑफ‍िशियली 19 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। हालांकि अर्ली बर्ड ऑर्डर के तहत ये आ गए हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स।   
 

Tecno MEGABOOK T1 की कीमत और फीचर्स 

Tecno MEGABOOK T1 लैपटॉप का सबसे सस्‍ता वेरिएंट 39999 रुपये का है। यह Intel Core i3 प्रोसेसर और 
8GB + 512GB SSD के साथ आता है। अर्ली बर्ड ऑफर में इसकी कीमत 37999 रुपये है। दूसरा वेरिएंट Intel Core i5 प्रोसेसर और 16GB + 512GB SSD के साथ आता है। इसकी एमओपी 49,999 रुपये है। अर्ली बर्ड ऑफर में दाम 47,999 रुपये रखे गए हैं। टॉप वेरिएंट Intel Core i7 प्रोसेसर और 16GB + 1TB SSD के साथ आता है। इसकी एमओपी 59,999 रुपये और अर्ली बर्ड ऑफर में कीमत 57,999 रुपये है। 
 

Tecno MEGABOOK T1 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Tecno MEGABOOK T1 में कई खूबियां हैं। टेक्‍नो ने इसे काफी स्लिम बनाया है। इसे बनाने में प्रीमियम नैनो-एल्‍युमीनियम अलॉय का इस्‍तेमाल हुआ है। जैसाकि हमने बताया ये लैपटॉप इंटेल के 11वीं जेनरेशन प्रोसेसर से पावर्ड है और कोर i3, कोर i5 और कोर i7 कॉन्फि‍गरेशन में आता है। इन लैपटॉप में 16 जीबी तक रैम मिलती है। 

Tecno MEGABOOK T1 सीरीज में 70Wh की बैटरी है। यह सिंगल चार्ज में 17.5 घंटे तक साथ निभा सकती है। कंपनी फास्‍ट चार्जर भी दे रही है। 

नए टेक्‍नो लैपटॉप में 15.6 इंच का बड़ा FHD+ डिस्‍प्‍ले मिलता है। 350 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इन लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है। फ‍िंगरप्रिंट सेंसर का ऑप्‍शन भी Tecno MEGABOOK T1 सीरीज में मिलता है। कनेक्टिविटी पोर्ट की बात करें, तो USB 3.1 टाइप सी और HDMI1.4 पोर्ट इसमें दिया गया है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »