विंडोज कंप्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने के चार तरीके
हम विंडोज का इस्तेमाल दशकों से कर रहे हैं और अब भी मन में सवाल उठता है कि माइक्रोसॉफ्ट के प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसा ही शॉर्टकट क्यों नहीं है। पहले पूरे स्क्रीन को कैपचर करना, फिर उसे माइक्रोसॉफ्ट पेंट ऐप में पेस्ट करना। कहीं से भी यह प्रक्रिया सुगम नहीं लगती। इसके बाद हमने स्क्रीनशॉट लेने के और तरीके के बारे में खोजबीन शुरू की। क्या आपको पता है कि विंडोज डिवाइस पर स्क्रीनशॉट लेने कई बेहतर तरीके हैं।