Samsung का ये मॉनिटर बिना तार करेगा आपके फोन को चार्ज

Samsung का ये मॉनिटर बिना तार करेगा आपके फोन को चार्ज
विज्ञापन
सैमसंग (Samsung) का मानना है कि वह आपके घर में इस्तेमाल होने वाले केबल और कोड की संख्या कम कर सकती है। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने एक ऐसा मॉनिटर डेवलप किया है जो बिनी किसी तार के आपके स्मार्टफोन को चार्ज करेगा। इस डिवाइस को SE370 नाम से जान जाएगा। दावा किया जा रहा है कि ऐसी क्षमता वाला यह पहला मॉनिटर होगा।  

SE370 में इंटिग्रेटेड वायरलेस चार्जिंग स्टेशन मौजूद है, जो Qi वायरलेस चार्जिंग स्टेंडर्ड को सपोर्ट करने वाले किसी भी डिवाइस को चार्ज कर सकता है। Samsung का मानना है कि इस नए डिवाइस के जरिए मोबाइल डिवाइस को चार्ज करने में इस्तेमाल होने वाले बेकार के केबल और पोर्ट से छुटकारा दिलाकर वह आपके वर्क स्टेशन को ज्यादा साफ सुथरा बना सकती है।

फोन को चार्ज करने के लिए यूज़र को उसे मॉनिटर के चार्जिंग एरिया के पास रखना होगा। इसके बाद फोन अपने आप ही चार्ज होने लगेगा।

वैसे, इस मॉनिटर के बाकी फ़ीचर भी खराब नहीं हैं। यह 23.6 इंच और 27 इंच के स्क्रीन साइज में आता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 pixel है। स्क्रीन का कॉन्ट्रास्ट रेशियो (अनुपात) 1000:1 है।

Samsung ने इस नए मॉनिटर के लॉन्च के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उम्मीद है कि यह साल के अंत तक मार्केट में मिलने लगेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  2. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  3. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  4. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  5. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  6. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  7. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  8. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  9. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »