Windows 11 के साथ आने वाला कंपनी का पहला लैपटॉप होगा Realme Book!

Realme TechLife ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए यह पुष्टि की है कि Realme लैपटॉप Windows 11 के साथ दस्तक देगा। दरअसल, ट्वीट में एक टीज़र वीडियो साझा की गई है, जिसमें 11 को लैपटॉप के आकार में बदलते हुए देखा जा सकता है।

Windows 11 के साथ आने वाला कंपनी का पहला लैपटॉप होगा Realme Book!
ख़ास बातें
  • Realme Book में मिल सकता है MacBook जैसा डिज़ाइन
  • Windows 11 को पिछले ही दिनों किया गया है लॉन्च
  • लैपटॉप में मिल सकती है एल्यूमीनियम बॉडी
विज्ञापन
Realme जल्द ही अपना पहला लैपटॉप लेकर आने वाली है, जिसे Realme Book के रूप में पेश किया जा सकता है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, यह कंपनी का पहला लैपटॉप होगा जो कि Windows 11 के साथ लॉन्च होने वाला है। पिछले ही दिनों रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने आगामी लैपटॉप की टीज़र तस्वीर की झलक दिखाई थी। इसके अलावा, ऑनलाइन भी रियलमी बुक की कुछ तस्वीरें लीक की गई थी, इन तस्वीरों में रियलमी बुक का डिज़ाइन देखने में MacBook जैसा प्रतीत होता है। ऐसे में रियलमी का लैपटॉप न केवल नाम बल्कि डिज़ाइन में भी मैकबुक से प्रेरित हो सकता है।

Realme TechLife ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए यह पुष्टि की है कि Realme लैपटॉप Windows 11 के साथ दस्तक देगा। दरअसल, ट्वीट में एक टीज़र वीडियो साझा की गई है, जिसमें 11 को लैपटॉप के आकार में बदलते हुए देखा जा सकता है। साथ ही इस ट्वीट में "@Windows ready when you are! Windows 11" कैप्शन दिया है। इससे साफ होता है कि रियलमी बुक विंडोज़ 11 के साथ आएगा।
 

आपको बता दें, Windows 11 को पिछले ही दिनों आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है। Microsoft का नया Windows ऑपरेटिंग सिस्टम जुलाई 2015 में Windows 10 के रिलीज़ होने के लगभग छह साल बाद रिलीज़ हुआ है। इस अपडेट को विंडोज़ का "नेक्स्ट जेनरेशन" कहा जा रहा है और यह पिछले वर्ज़न के ऊपर कई बड़े विज़ुअल बदलाव लेकर आता है। इसमें बिल्कुल नई बूट स्क्रीन और स्टार्टअप साउंड शामिल किया गया है। स्टार्ट मेन्यू को लेफ्ट के बजाय बीच में रखा गया है और साथ ही स्टार्ट मेन्यू विंडो को भी बदल दिया गया है। Windows 11 में "Hi Cortana" वेलकम स्क्रीन और लाइव टाइल जैसे एलिमेंट को हटा दिया गया है।

गौरतलब है कि Realme Book लैपटॉप की कुछ समय पहले लीक हुई तस्वीरों से पता चल रहा था कि इसका मॉडल MacBook के डिजाइन से प्रेरित होगा। ऐसा कहा गया है कि इसमें एल्यूमीनियम बॉडी और 3.2 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले होगी। बॉटम साइड में स्पीकर ग्रिल दी जा सकती हैं और वायु प्रवाह के लिए इसमें होल भी दिए गए हैं। स्क्रीन के चारों और स्लिम बेजल हैं और बॉटम पर Realme logo होगा।

रियलमी लैपटॉप के अलावा, कंपनी रियलमी टैब भी ला सकती है। पिछले ही दिनों कंपनी के सीएमओ Francis Wong ने टैबलेट को टीज़ किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Book, Realme, Windows 11
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »