भारत में 2016 की दूसरी तिमाही में कंप्यूटर की बिक्री 2.2 फीसदी घटी: आईडीसी

भारत में 2016 की दूसरी तिमाही में कंप्यूटर की बिक्री 2.2 फीसदी घटी: आईडीसी
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कुल 21.4 लाख पर्सनल कंप्यूटरों की बिक्री हुई जो तिमाही आधार पर 7.2 फीसदी अधिक है, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले 2.2 फीसदी कम है। वहीं, सबसे ज्यादा बिक्री एचपी के कंप्यूटरों की हुई।

मार्केट रिसर्च कंपनी इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसमें बताया गया कि भारतीय पीसी बाजार में एचपी की भागीदारी 28.4 फीसदी रही।

इस बारे में एचपी इंक इंडिया के निदेशक (पर्सनल सिस्टम्स) केतन पटेल ने बताया, "डिजिटल परिवर्तन पर दिए गए जोर के कारण ही हम बाजार में अपने नेतृत्व को बनाए रखने में सफल हुए हैं और उपभोक्ताओं की प्रौद्योगिकी तक पहुंच उपलब्ध कराना तथा अभिनव उत्पादों तथा समाधानों के माध्यम से व्यवसाय करना भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का यह वसीयतनामा है।"

वहीं, वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 10.5 लाख निजी कंप्यूटरों की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 14.5 फीसदी ज्यादा है।

आईडीसी इंडिया के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक (क्लाइंट डिवाइस) मनीष यादव ने बताया, "भारत का समग्र रूप से रिकार्ड 10.9 लाख कंप्यूटरों की बिक्री हुई, जो तिमाही आधार पर 1.1 फीसदी अधिक है।"

पीसी बाजार में डेल दूसरे स्थान पर रहा जिसकी बाजार हिस्सेदारी 22.2 फीसदी रही, जबकि लेनेवो तीसरे स्थान पर रहा और उसकी बाजार हिस्सेदारी 16.1 फीसदी रही।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PC, Laptop, HP, Hewlett Packard, Lenovo, Dell, Acer
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »