ओपेरा का बैटरी सेविंग फ़ीचर अब डेस्कटॉप यूज़र के लिए भी उपलब्ध

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 जून 2016 18:45 IST
कई महीनों की बीटा टेस्टिंग के बाद ओपेरा ने आखिरकार ने डेस्कटॉप यूज़र के लिए अपने बैटरी सेवर फ़ीचर का पॉलिश्ड वर्ज़न रिलीज कर दिया। कंपनी ने ब्राउज़र में बैटरी सेवर फ़ीचर एक्टिव रखने पर बैटरी लाइफ में 50 फीसदी तक इजाफा होने का दावा किया है।

आपको बता दें कि नया ओपेरा बैटरी सेवर फ़ीचर तभी काम करेगा जब लैपटॉप में पावर केबल नहीं लगा होगा। एक बैटरी आइकन सर्च और एड्रेस फील्ड के बगल में नज़र आएगा और एक पॉप अप डायलॉग बॉक्स के जरिए पावर सेवर मोड को एक्टिवेट करना संभव होगा। इसके लिए बैटरी आइकन को क्लिक करना होगा। यूज़र बैटरी सेविंग फ़ीचर को अपनी मर्जी अनुसार स्विच ऑन/ ऑफ कर सकते हैं। ब्राउज़र यह भी पता लगा लेगा कि लैपटॉप की बैटरी कम हो गई है। और पावर सेवर मोड को एक्टिव करने का सुझाव देगा।

इस फ़ीचर द्वारा बैटरी लाइफ को ऑप्टिमाइज करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी बताया है। यह बैकग्राउंड टैब में एक्टिविटी कम कर देता है। यह नहीं इस्तेमाल होने वाले प्लग-इन को पॉज़ कर देता है। यह फ्रेम रेट को 30 फ्रेम प्रति सेकेंड तक कम कर देता है।

ओपेरा का यह भी दावा है कि जब बैटरी सेवर फ़ीचर को एक्टिव किया जाता है लैपटॉप-पीसी 3 डिग्री और ठंडे रहते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Battery Saver, laptops, Mobiles, Opera, Opera 38, PCs
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.