OnePlus Keyboard 81 Pro Pre-Order: 100 घंटे चलने वाले OnePlus Keyboard 81 Pro के लिए प्री-ऑर्डर हो रहे शुरू! जानें सबकुछ

वनप्लस कीबोर्ड 81 प्रो के बारे में बात करें तो इसमें आकर्षक डिजाइन दिया गया है। इसमें थर्मोप्लास्टिक इलास्टोमर मार्बल मालो कीकैप इस्तेमाल किए गए हैं।

OnePlus Keyboard 81 Pro Pre-Order: 100 घंटे चलने वाले OnePlus Keyboard 81 Pro के लिए प्री-ऑर्डर हो रहे शुरू! जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Keyboard 81 Pro को कंपनी ने फरवरी में पेश कर दिया था।

ख़ास बातें
  • वजन में हल्का होने के साथ ही यह बिल्ट इन होल्डर के साथ आता है।
  • यह macOS, Windows, और Linux ओएस के साथ कम्पैटिबल बताया गया है।
  • ये कीबोर्ड 100 घंटे तक का बैकअप दे सकता है।
विज्ञापन
OnePlus Keyboard 81 Pro को कंपनी ने फरवरी में पेश कर दिया था। यह कस्टमाइज किया जा सकने वाला कीबोर्ड है। कस्टमर्स को इसका काफी समय से इंतजार था जो कि अब खत्म होने जा रहा है। अगले महीने से कीबोर्ड के लिए प्रीबुकिंग शुरू होने जा रही है। इसके लिए कहा गया है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 100 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 4000mAh की बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं इस कीबोर्ड की उपलब्धता के बारे में लेटेस्ट अपडेट। 
OnePlus Keyboard 81 Pro को भारत में भी जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी ओर इशारा दे दिया है। जुलाई से OnePlus Keyboard 81 Pro प्रीऑर्डर शुरू होने जा रहे हैं। अगर आप भी यह शानदार कीबोर्ड खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इंतजार खत्म होने वाला है। इसके मार्केट में आने में बहुत कम समय रह गया है। उससे पहले इसके स्पेक्स के बारे में खास बातें जान लें। 
 

OnePlus Keyboard 81 Pro Specifications

वनप्लस कीबोर्ड 81 प्रो के बारे में बात करें तो इसमें आकर्षक डिजाइन दिया गया है। इसमें थर्मोप्लास्टिक इलास्टोमर मार्बल मालो कीकैप इस्तेमाल किए गए हैं। इनके बारे में कंपनी ने कहा है कि टाइपिंग का उम्दा अनुभव ये देने वाले हैं। इस कीबोर्ड की बॉडी एल्यूमिनियम से बनी है। वजन में हल्का होने के साथ ही यह बिल्ट इन होल्डर के साथ आता है। यह macOS, Windows, और Linux ओएस के साथ कम्पैटिबल बताया गया है। 

खास बात ये भी है कि इसमें वायर के अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है। अलर्ट स्लाइडर जैसी दिखने वाली एक टॉगल की इसमें आती है, जिससे कि दोनों ही मोड में आसानी से स्विच किया जा सकता है। ब्लूटूथ के माध्यम से यह 10 मीटर की रेंज तक काम कर सकता है। 4,000mAh बैटरी वाला ये कीबोर्ड 100 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। इसे पूरी तरह से चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है, ऐसा कहा गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »