Nokia Purebook लैपटॉप सीरीज़ जल्द होगी भारत में लॉन्च

Nokia स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी मॉडल्स, फीचर फोन, ऑडियो गियर और अन्य डिवाइस अपने पोर्टफोलियो में पेश करती है। जुलाई महीने में कंपनी ने Mesh Wi-Fi राउटर सिस्टम पेश किया था, जिसका नाम था Beacon 1। वहीं, अब कंपनी प्योरबुक सीरीज़ लैपटॉप के साथ नए वेंचर में एंट्री करती प्रतीत हो रही है।

Nokia Purebook लैपटॉप सीरीज़ जल्द होगी भारत में लॉन्च

Nokia Purebook वज़न में हल्का और प्रदर्शन में होगा दमदार

ख़ास बातें
  • Nokia Purebook सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं 9 मॉडल्स
  • नोकिया प्योरबुक लैपटॉप की सेल Flipkart के माध्यम से होगी शुरू
  • फिलहाल लैपटॉप लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है
विज्ञापन
Nokia Purebook लैपटॉप सीरीज़ के मॉडल्स को जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा, जिसका खुलासा Flipkart पेज़ के माध्यम से हुआ है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस लैपटॉप सीरीज़ में कई नोकिया प्योरबुक मॉडल्स शामिल होंगे या नहीं, लेकिन पुरानी लीक की मानें तो इस सीरीज़ में लगभग 9 लैपटॉप मॉडल्स मौजूद होंगे। फ्लिपकार्ट पर साझा किए पोस्टर में दिखा है कि यह लैपटॉप वज़न में काफी हल्का, प्रदर्शन में दमदार और शानदार अनुभव प्रदान करेगा। हालांकि, अभी लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है और न ही इसकी लॉन्च की तारीख का खुलासा किया गया है।     

Flipkart पेज़ पर Nokia Purebook के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है, यहां केवल लैपटॉप के नाम का ही उल्लेख किया गया है। इसकी सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी। फ्लिपकार्ट पर साझा किए पोस्ट में जानकारी दी गई है कि यह लैपटॉप 'अल्ट्रालाइट', 'पावरफुर' और 'इमर्सिव' होगा। इसमें यह भी कहा गया है कि यह लैपटॉप जल्द ही पेश किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च तारीख का उल्लेख फिलहाल नहीं किया गया है। फ्लिपकार्ट के लैपटॉप स्टोर पेज पर जानकारी दी गई है कि यह लैपटॉप "बिल्ट टू इम्पावरमेंट" होगा। इसके अलावा यह लैपटॉप सिल्वर फिनिश में दिखा है। फिलहाल, इन लैपटॉप मॉडल्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) लिस्टिंग के अनुसार, नोकिया प्योरबुक सीरीज़ में 9 मॉडल्स शामिल होंगे।

इस सीरीज़ में 9 मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, जिनके मॉडल नंबर NKi510UL82S, NKi510UL85S, NKi510UL165S, NKi510UL810S, NKi510UL1610S, NKi310UL41S, NKi310UL42S, NKi310UL82S और NKi310UL85S हो सकते हैं। माना जा रहा है कि मॉडल नंबर में 'NK' का हिस्सा नोकिया ब्रांड को रेफर करता है और बाकि अल्फा-न्यूमेरिक वाला भाग प्रोसेसर को रेफर करता है। यदि यह सही साबित होता है, तो नोकिया प्योरबुक के 5 मॉडल इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर होंगे और चार मॉडल इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर के साथ आएंगे। अटकले लगाई जा सकती हैं कि वह 10th जनरेशन इंटेल प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको बता दें, नोकिया स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी मॉडल्स, फीचर फोन, ऑडियो गियर और अन्य डिवाइस अपने पोर्टफोलियो में पेश करती है। जुलाई महीने में कंपनी ने Mesh Wi-Fi राउटर सिस्टम पेश किया था, जिसका नाम था Beacon 1। वहीं, अब कंपनी प्योरबुक सीरीज़ लैपटॉप के साथ नए वेंचर में एंट्री करती प्रतीत हो रही है। फिलहाल, नोकिया ने प्योरबुक लैपटॉप्स संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Purebook, Nokia Purebook models, Intel
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  2. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  3. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
  4. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  5. Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
  6. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
  7. HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
  8. PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!
  9. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  10. Redmi K100 Pro Max में होगा धांसू कैमरा, दमदार चिपसेट! सितंबर में संभव लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »