Redmi K100 Pro Max में होगा धांसू कैमरा, दमदार चिपसेट! सितंबर में संभव लॉन्च

फोन Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट से लैस हो सकता है

Redmi K100 Pro Max में होगा धांसू कैमरा, दमदार चिपसेट! सितंबर में संभव लॉन्च

Redmi K100 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप मिल सकती है

ख़ास बातें
  • सीरीज में शाओमी के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह ही धांसू कैमरा मिल सकता है।
  • अपकमिंग Redmi K100 स्मार्टफोन सीरीज सितंबर में लॉन्च की जा सकती है।
  • Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज चिपसेट आ सकता है।
विज्ञापन

Redmi K100 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी Redmi K100 सीरीज को इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि इस बार की सीरीज में शाओमी के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह ही धांसू कैमरा परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं, सीरीज में क्वालकॉम का सबसे दमदार और लेटेस्ट चिपसेट देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं डिटेल में कैसी होगी Redmi K100 सीरीज और इसके खास फीचर्स। 

Redmi K100 सीरीज का लॉन्च जल्द ही देखने को मिल सकता है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Redmi K100 सीरीज (via) को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि कंपनी अपकमिंग Redmi K100 स्मार्टफोन सीरीज सितंबर में लॉन्च की जा सकती है। सीरीज का सबसे दमदार मॉडल Redmi K100 Pro Max भी इसमें शामिल होगा जिसमें क्वालकॉम का सबसे दमदार चिपसेट मिलने वाला है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट से लैस हो सकता है जो कि सितंबर में लॉन्च होगा। 

Xiaomi 18 सीरीज को भी कंपनी इसी अवधि के दौरान पेश करने वाली है। लेकिन टिप्स्टर ने संभावना जताई है कि पहले Redmi K100 सीरीज का लॉन्च देखने को मिल सकता है। सीरीज में दो ही मॉडल्स अभी तक बताए गए हैं जिसमें Redmi K100 और Redmi K100 Pro Max शामिल किया जा सकता है। Redmi K100 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप मिल सकती है जबकि Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज चिपसेट आ सकता है।  

सीरीज में एक अन्य तीसरा मॉडल भी बताया गया है। हालांकि अभी इसका मॉनिकर कंफर्म नहीं है। हो सकता है कि कंपनी सीरीज में Redmi K100 Pro को भी शामिल कर सकती है। इसी के साथ कंपनी इस साल की अंतिम तिमाही में Redmi Turbo 6 सीरीज को भी मार्केट में उतार सकती है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि साल के अंत में Xiaomi की ओर से एक के बाद एक लगातार धांसू स्मार्टफोन्स मार्केट में उतारे जा सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »