माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किया पोर्शा का टू-इन-वन लैपटॉप

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जून 2016 10:12 IST
माइक्रोसॉफ्ट ने ताइपेई में चल रहे कम्प्यूटेक्स इवेंट में कई घोषणाएं की हैं। कंपनी ने कम्प्यूटेक्स में पोर्शा का विंडोज 10 टू-इन-वन लैपटॉप भी पेश किया। इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट ने अपने मिक्स्ड रियलिटी विंडोज होलोग्राफिक प्लेटफॉर्म और विंडोज हैलो फ्रेमवर्क को भी थर्ड पार्टी के लिए खोल दिया।

माइक्रोसॉफ्ट के वाइस प्रेसिडेंट निक पार्कर ने पोर्शा डिजाइन द्वारा बनाया गया एक नया 13.3 इंच विंडोज 10 कनवर्टेबल भी पेश किया। वहीं इसे बनाने में सहयोग करने वाली दूसरी कंपनी का नाम अभी नहीं बताया गया है। यह लैपटॉप विंडोज हेलो 2.0 (फेसियल रिक्ग्नाइशन) और वॉयस असिस्टेंट कोरटाना के साथ आता है। इसके अलावा जुलाई में विंडोज 10 एनिवर्सरी के मौके पर इसमें नए इंकिंग फीचर के जु़ड़ने की भी बात कही गई है। यह लैपटॉप इंटेल प्रोसेसर से लैस होगा और अगले कुछ महीनों में खरीदने के लिए भी उपलब्ध होगा।
Advertisement

इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ने ऐलान किया कि वह अपने विंडोज हेलो कंपैनियन डिवाइस फ्रेमवर्क को थर्ड पार्टी के लिए खोल रही है। कंपनी ने फ्रेमवर्क को पेश करते हुए बताया कि यह वीयरेबल से लेकर पीसी तक को कैसे अनलॉक करता है और न्यमी बैंड के साथ एक डेमो भी दिया। विंडोज हैलो पहले ही फेसियल रिक्गनाइशन और फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। कंपनी अपने ऑथेंटिकेटर ऐप के नए वर्जन पर भी काम कर रही है जिससे विंडोज 10 मोबाइल के जरिए दूसरे विंडोज 10 डिवाइस भी अनलॉक किए जा सकेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट ने वीआर हेडसेट निर्माताओं के लिए अपने मिक्स्ड रियलिटी होलोग्राफिक प्लेटफॉर्म खोलने की घोषणा भी की। विंडोज होलोग्राफिक की क्षमताओं के बारे में विस्तार से जानकारी वाला एक वीडियो भी जारी किया। इस ओएस का इस्तेमाल अभी सिर्फ वीआर हेडसेट निर्माता ही कर सकते हैं।
Advertisement

पोर्शा डिजाइन टू-इन-वन के अलावा माइक्रोसॉफ्ट ने कई नए विंडोज 10 आधारित टू-इन-वन, पीसी और नोटबुक पेश किए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  2. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  3. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  4. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  5. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  6. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  7. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  9. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  10. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.