माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 मई 2017 10:43 IST
माइक्रोसॉफ्ट मंगलवार को होने वाले एक इवेंट में नया सर्फेस लैपटॉप लॉन्च करेगी। लेकिन लॉन्च से पहले ही माइक्रोसॉफ्ट के नए सर्फेस लैपटॉप की कुछ तस्वीरें लीक हो गईं हैं। एक ट्विटर यूज़र ने कथित 'सर्फेस लैपटॉप' की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों को देखने पर लगता है कि माइक्रोसॉफ्ट ने गूगल के क्रोमबुक पिक्सल को चुनौती देने की तैयारी की है। सर्फेस लैपटॉप में 13.5 इंच पिक्सलसेंस डिस्प्ले होने की ख़बर है। इसके अलावा नए सर्फेस को प्लेटिनम, बरगंड, कोबाल्ट ब्लू और ग्रेफाइट गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के लैपटॉप में एलसेंट्रा कीबोर्ड होने की उम्मीद है, इसी फैब्रिक का इस्तेमाल प्रीमियम सर्फेस प्रो 4 के कीबोर्ड के लिए भी किया गया था। अभी तक यह पता नहीं चला है कि नए सर्फेस में किस प्रोसेसर व हार्डवेयर पावर का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन तस्वीरों से पता चलता है कि इस लैपटॉप में एक रेगुलर यूएसबी पोर्ट, एक मिनी डिस्प्लेपोर्ट और एक कनवेंशनल सर्फेस पावर कनेक्टर होगा। ऐसा लगता है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने नए सर्फेस लैपटॉप में यूएसबी पोर्ट नहीं देगी।
 

ख़बरों के मुताबिक, सर्फेस लैपटॉप का वज़न 2.76 पाउं होगा। माइक्रोसॉफ्ट डिस्प्ले में 3.4 मिलियन पिक्सल होने की उम्मीद है, जिससे पता चलता है कि कंपनी 1080 पिक्सल पैनल का इस्तेमाल कर रही है।

वॉकिंगकैट ने दावा किया कि सर्फेस लैपटॉप विंडोज़ 10 एस पर चलेगा। माइक्रोसॉफ्ट के क्रोम ओएस के विकल्प को विंडोज़ 10 एस कहा जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा मंगलवार को होने वाले इवेंट में विंडोज़ 10 के नए वर्ज़न के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , microsoft, microsoft surface
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.