माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस बुक 2 के डिज़ाइन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मार्च 2017 15:39 IST
माइक्रोसॉफ्ट ने 2015 में टू-इन-वन लैपटॉप सर्फेस बुक लॉन्च किया था। और पिछले साल कंपनी ने इसे अपग्रेड ना करने का फैसला किया। इसकी जगह, कंपनी ने दुनिया भर के बाज़ारों  में धीरे-धीरे लैपटॉप को उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया। हालांकि, एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब इसका अपग्रेडेड वेरिएंट आ रहा है और बड़ी संख्या में इसका उत्पादन शुरू हो चुका है। सर्फेस बुक 2 को इस महीने के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

डिजिटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सर्फेस बुक 2 का उत्पादन बड़े स्तर पर शुरू हो चुका है। और पिछले वेरिएंट से तुलना करें तो नए वेरिएंट में टू-इन-वन डिज़ाइन नहीं होगा। इसके अलावा, सर्फेस बुक 2 एक रेगुलर लैपटॉप होगा यानी इसमें कोई डीटैचेबल या 360 डिग्री हिंज नहीं होगा जिससे इसे लैपटॉप से एक टैबलेट में बदला जा सके या फिर टेंट मोड और टेबल के ऊपर फ्लैट करके इस्तेमाल किया जा सके। डिज़ाइन देखें, तो यह थोड़ा निराश करने वाला है। लेकि सर्फेस बुक 2 लैपटॉप 1,000 डॉलर (करीब 65,000 रुपये) की कीमत के साथ सस्ता होगा।

इस बदलाव की असल वज़ह अभी पता नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि माइक्रोसॉफ्ट अपनी सर्फेस बुक सीरीज़ को अपना सर्फेस प्रो-सीरीज़ से पूरी तरह अलग रखना चाहती है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2016 में सिर्फ 5,00,000 सर्फेस बुक बिके। और ऊंची कीमत के चलते इसकी बिक्री बेहद कम हुई। कम कीमत रखने के साथ, माइक्रोसॉफ्ट को अपनी सर्फेस बुक सीरीज़ से होने वाले रेवेन्यू के बढ़ने की उम्मीद है। बल्कि, इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल 12 लाख से 15 लाख यूनिट बिक सकती है।

इसके अलावा, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सर्फेस बुक 2 में 13.5 इंच डिस्प्ले होगा। और इसमें मैग्निशियम-एल्युमिनियम एलॉय बॉडी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Microsoft, Surface Book 2, Pcs, Laptops

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.